{"_id":"5bc23d9abdec2269c41f3d0a","slug":"21539456410-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांप के डसने से तीन की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सांप के डसने से तीन की मौत
Updated Sun, 14 Oct 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठेकमा/बलरामपुर। बरदह थाना क्षेत्र के बीकापुर, नरवें और जहानागंज थाने के चक्रपानपुर गांव के पास बीते चौबीस घंटे के भीतर सर्पदंश से दो युवक और एक अधेड़ की मौत हो गई। तीनों की लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवाई गई है। मेंहनगर थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी हरिनरायन (40) पुत्र दसई जहानागंज थाना क्षेत्र के चक्रपानपुर बाजार के पास स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में गार्ड की नौकरी करता था। शुक्रवार की रात ड्यूटी के दौरान उसे सांप ने डस लिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई। हरिनरायन एक बेटा और तीन बेटियों का पिता था। इसी क्रम में बरदह थाने के बीकापुर गांव निवासी आलोक राय (50) शुक्रवार की शाम धान के खेत से घास निकाल रहे थे। इस दौरान उसे सांप ने डस लिया। घर आने पर आलोक की तबियत खराब हुई। लोग जब तक अस्पताल ले जाने का प्रबंध करते कि उसकी मौत हो गई। वह एक बेटा और तीन बेटियों का पिता था। तीसरी घटना में नरवें गांव निवासी मोनू राजभर (25) पुत्र प्रभू शुक्रवार की शाम धान के खेत से घास निकाल रहा था। इस दौरान उसे सांप ने डस लिया। परिवार के लोग उसे क्षेत्र के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान देर रात को उसकी मौत हो गई। मोनू चार भाईयों में दूसरे नंबर पर था। वह बीए का छात्र था।
विज्ञापन