{"_id":"5ad78fa14f1c1b3b0b8b5501","slug":"21524076449-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से छात्र की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक की टक्कर से छात्र की मौत
Updated Thu, 19 Apr 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
सठियांव/अहरौला। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बल्लीपुर गांव के पास बुधवार की सुबह स्कूली वाहन के इंतजार में खड़े पांच वर्षीय बालक की अनियंत्रित बाइक की टक्कर से मौत हो गई। वहीं अहरौला थाना क्षेत्र के रामूगंज बाजार में मंगलवार की सुबह अनियंत्रित कार की टक्कर से घायल हुए वृद्ध की इलाज के दौरान देर रात को मौत हो गई।
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के पुसड़ा गांव निवासी श्रवण गोंड़ के दो बेटों में बड़ा अश्विनी (5) का दो दिन पहले एक प्राइवेट स्कूल में नाम लिखवाया गया था। स्कूल जाने का बुधवार को दूसरा दिन था। बुधवार की सुबह अश्विनी घर के पास स्कूल वाहन का इंतजार कर रहा था। तभी उधर से गुजरी अनियंत्रित बाइक की टक्कर से वह घायल हो गया। परिवार के लोग अश्विनी को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसी क्रम में अहरौला थाना क्षेत्र के रसूलपुर अहमदअली गांव निवासी राजकुमार बिंद (70) मंगलवार की सुबह माहुल-अंबारी मार्ग पर सिा्थत रामूगंज बाजार में चाय पीने गया था। वहां से लौटते समय अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी। इसमें राजकुमार के अलावा अन्य लोग भी घायल हो गए। लेकिन राजकुमार की हालत गंभीर होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान देर रात को उसकी मौत हो गई।