फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   ट्वीट कर उर्जा मंत्री से की बिल में गड़बड़ी की शिकायत

ट्वीट कर उर्जा मंत्री से की बिल में गड़बड़ी की शिकायत

Fri, 16 Feb 2018 12:44 AM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
ट्वीट कर उर्जा मंत्री से की बिल में गड़बड़ी की शिकायत
आजमगढ़। जिले में स्थित एक प्रतिष्ठित प्राइवेट अस्पताल के संचालक ने बिजली विभाग पर बिल की गड़बड़ी की शिकायत दूर न करने और विभाग के एसडीओ द्वारा लाइट काटे जाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस बाबत अस्पताल के प्रबंध निदेशक ने ऊर्जा मंत्री को ट्वीट कर के शिकायत की है।
विज्ञापन

लाइफ लाइन अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉ. पीयूष सिंह का कहना है कि डेढ़ वर्ष पूर्व अस्पताल ने अपनी लाइन को एलटी से एचटी में कन्वर्ट करा लिया। लेकिन विभाग मीटर नहीं बदला और मनमाने तरीके से अस्पताल को विभाग द्वारा बिल भेजा जाने लगा। डॉ. पीयूष का आरोप है कि कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मजबूर होकर उन्होंने बिल का भुगतान कर दिया और प्रकरण को उपभोक्ता फोरम में लेकर चले गए। इसके बाद विभाग के एसडीओ अस्पताल की लाइट काटने की भी चेतावनी देने लगे है। डॉ. पीयूष ने इसकी शिकायत विभाग के उच्चाधिकारियों से करने के साथ ही विभाग द्वारा बिजली सप्लाई में भी गड़बड़ी का आरोप लगाया है। उन्होंने अपनी शिकायत प्रदेश के ऊर्जा मंत्री के पास भी ट्वीटर के माध्यम से की है।
विज्ञापन

लाइफ लाइन अस्पताल के बिल की गड़बड़ी को दुरूस्त कर उन्हें सही बिल उपलब्ध करा दी गई है, जिसके आधार पर ही उन्होंने बिल का भुगतान भी कर दिया है। एचटी लाइन मीटर के साथ ही वोल्टेज आदि जो समस्या वे बता रहे है, उसका भी विभाग के स्तर पर समाधान करा दिया गया है। इसके बाद भी यदि वे शिकायत करते है तो हम क्या कर सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-चंद्रेश उपाध्याय, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड प्रथम, आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed