{"_id":"5a0c87434f1c1bd1408b6d7e","slug":"21510770499-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएस की चार्जशीट के बाद करेंगे अपील","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएस की चार्जशीट के बाद करेंगे अपील
Updated Wed, 15 Nov 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। मुंबई हवाई अड्डे से गिरफ्तार आईएसआई के संदिग्ध आतंकी अबु जैद को छुड़ाने के लिए उसके पिता एटीएस की चार्जशीट न्यायालय में पेश होने के बाद अपील करेंगे। चार नवंबर को गिरफ्तार करने के बाद एटीएस की टीम ने उसे रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ की। रिमांड की अवधि बीत जाने के बाद अदालत ने उसे जेल भेज दिया।
अबु जैद के पिता अलाउद्दीन ने अबु जैद को बेगुनाह बताया। उन्होंने कहा कि अपने वकील के जरिए लगातार पूरे घटनाक्रम पर नजर रखे हुए हैं। बता दें कि गंभीरपुर थाना क्षेत्र के छाऊ गांव का निवासी अबू जैद चार नवंबर को सऊदी अरब से घर आने के लिए मुंबई एयरपोर्ट पर उतरा। वहीं पर यूपी एटीएस की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। एटीएस के अधिकारियों का आरोप है कि अबू आईएसआई के लिए काम करता है। उसे भारत में इस्लामिक मूवमेंट को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी दी गई है। एटीएस की टीम अबु को मुंबई से लखनऊ लाई और चार दिन की रिमांड में पूछताछ की। इधर अबू जैद की गिरफ्तारी के बाद अन्य खुफिया एजेंसियों के साथ-साथ स्थानीय पुलिस ने भी उसके घर वालों से बातचीत कर अपने-अपने स्तर से साक्ष्य इकट्ठा किया। अबू जैद से मिलने के लिए उसके पिता लखनऊ गए थे। लेकिन उससे मिलने नहीं दिया गया, ना ही उसका सामान ही मिला।