फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   जिपं सदस्य सहित चार लोगों पर हत्या का आरोप

जिपं सदस्य सहित चार लोगों पर हत्या का आरोप

Wed, 27 Sep 2017 12:07 AM IST
Updated Wed, 27 Sep 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
जिपं सदस्य सहित चार लोगों पर हत्या का आरोप
फालोअप:
विज्ञापन


जिपं सदस्य सहित चार लोगों पर हत्या का केस
डीजीपी के निर्देश पर हरकत में आई पुलिस
संदिग्धा हाल में हुई थी मजदूर की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र के असवनिया गांव निवासी सीमा पांडेय की तहरीर के आधार पर सोमवार को बरदह थाने की पुलिस ने गांव के जिला पंचायत सदस्य शिब्ली सिंह सहित चार लोगों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली। कार्रवाई के लिए डीजीपी से शिकायत की थी। डीजीपी के निर्देश के बाद पुलिस हरकत में आई। उधर शिब्ली सहित अन्य लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज हो जाने से क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार भी गरम है।
सीमा पांडेय की तहरीर पर जिन चार लोगों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। उसमें असवनिया गांव निवासी जिला पंचायत सदस्य यशवंत सिंह उर्फ शिब्ली, सुद्डू सिंह पुत्र भुल्लन, बब्लू सिंह पुत्र रणधीर और दिनेश राम का नाम शामिल है। सीमा का आरोप है कि उसके पति गुलाब पांडेय असवनिया गांव निवासी शिब्ली सिंह के यहां काम करता था। 16 अगस्त को शिब्ली सिंह ने फोन कर गुलाब को अपने घर बुलाया। वहां से लेकर अपने स्कूल चले गए। इसी दिन शाम करीब छह बजे शिब्ली अन्य लोगों के साथ गुलाब पांडेय की लाश एक गाड़ी में लेकर उसके घर पहुंचे और कहा कि सांप के डंसने से गुलाब की मौत हो गई। जबकि सीमा का आरोप है कि अपने पति के शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे और कपड़े भी फटे थे।
विज्ञापन

सीमा का आरोप है कि एक पूर्व कैबिनेट मंत्री के रिश्तेदार के साथ जिला पंचायत सदस्य पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर रिपोर्ट अपने मुताबिक बनवा ली।
पत्नी ने आरोप लगाया कि कि शिब्ली सिंह मनबढ़ किस्म का है। उसके पति ने जरूर कोई अनैतिक कार्य होते देख लिया था, राज छिपाने के लिए आरोपियों ने उसकी हत्या कर दिया है। उसने जब थाने मेें शिकायत की तो शिब्ली सिंह ने जमीन और रुपये का लालच दिया। आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कराने के लिए थाना से लेकर अधिकारियों के दफ्तर का चक्कर लगाकर थक चुकी सीमा ने डीजीपी को ट्विटकर अपनी पीड़ा बताई। डीजीपी के निर्देश पर एसपी अजय कुमार साहनी ने सोमवार को एसओ बरदह को केस दर्ज करने का निर्देश दिया। साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट को तलब किया था। एसपी अजय कुमार साहनी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। मामले की जांच एसओ बरदह सुरेश चंद को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed