फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   चोरी के 44 घंटों के साथ दो चोर गिरफ्तार

चोरी के 44 घंटों के साथ दो चोर गिरफ्तार

Mon, 18 Sep 2017 11:55 PM IST
Updated Mon, 18 Sep 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
चोरी के 44 घंटों के साथ दो चोर गिरफ्तार
मेंहनगर। थाना क्षेत्र के मानपुर गांव में स्थित प्रसिद्ध पौहारी बाबा मंदिर से रविवार की रात पीतल का 44 घंटा चुराकर सोमवार की दोपहर भाग रहे दो चोरों को ग्रामीणों ने घेराबंदी कर पकड़ लिया और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

गिरफ्तार किए गए चोरों में छब्बू राम पुत्र रामनायक है। वह अंबेडकर नगर जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के सुक्खूपट्टी गांव निवासी और दूसरा सुरेंद्र पुत्र वंशराज अतरौलिया थाना क्षेत्र के लोहरा गांव का निवासी है। रविवार की रात पौहारी बाबा मंदिर से पीतल के छोटे-बड़े कुल 44 घंटे चोरी हो गए थे। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। दोपहर करीब ढाई बजे एक बाइक पर सवार दो लोग कई घंटा लादकर मंहगूगंज बाजार की तरफ जा रहे थे। शक होने पर ग्रामीणों ने इन्हें दौड़ाकर दबोच लिया। इसके बाद से 44 घंटे बरामद हुए। तभी सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई और इन आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने चली गई। पूछताछ के दौरान इन दोनों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। सीओ लालगंज रविशंकर प्रसाद ने बताया कि दोनों चोरों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed