फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, पांच घायल

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, पांच घायल

Sun, 19 May 2019 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, पांच घायल
अहरौला। थाना क्षेत्र के तीन अलग-अलग स्थानों पर शनिवार को हुए तीन सड़क हादसों में युवक की मौत हो गई। जबकि पांच घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सीएचसी अहरौला में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने सभी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। हादसे में इकलौते बेटे की मौत हो जाने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृत युवक प्रशांत (18) पुत्र अशोक राम कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव का निवासी था। वह इकलौता बेटा था। प्रशांत के पिता मुंबई में नौकरी करते हैं। जबकि मां अनीता देवी किसी काम से दिल्ली गई हुई है। शनिवार को प्रशांत अपनी बुआ की बेटी प्रियांशी (17) और अपनी छोटी बहन खुशबू (14) के बाइक पर बैठाकर कप्तानगंज थाने के बासथान गांव जा रहा था। जैसे ही वह बाइक लेकर सीरपट्टी गांव के पास पहुंचा कि अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से प्रशांत सड़क पर गिरा जबकि अन्य दूसरी तरफ गिरकर घायल हो गई। प्रशांत के ऊपर ट्रक का पहिया चढ़ने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह हाईस्कूल का छात्र था। घायल प्रियांशी और खुशबू को सीएचसी अहरौला में भर्ती कराया गया। डाक्टर इन दोनों को रेफर कर दिया। इकलौते बेटे की मौत से कोहराम मचा है। इसीक्रम में फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के बेहता अंबारी गांव निवासी हरिनाथ चौहान (45) अपनी बेटी रिंकी (18) को बाइक पर बैठाकर कहीं से घर लौट रहा था। वह जैसे ही बेहटा गांव के पास पहुंचा कि अनियंत्रित बाइक की टक्कर से पिता और बेटी घायल हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार युवक बच गया। लोगों की मदद से पिता-पुत्री को सीएचसी अहरौला में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने हरिनाथ को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इसीक्रम में अहरौला थाने के फुलवरिया बाजार निवासी हौसला (45) शनिवार की शाम को शराब के नशे में धुत होकर अपनी बाइक से जा रहा था। बाजार में खड़ी बस में पीछे से टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। लोगों की मदद से उसे सीएचसी अहरौला में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed