{"_id":"5bd8a091bdec226930330327","slug":"201540923537-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता विवाहिता ने दुष्कर्म होने की दी सूचना, मचा हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता विवाहिता ने दुष्कर्म होने की दी सूचना, मचा हड़कंप
Updated Tue, 30 Oct 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेंहनगर। थाना क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता 28 अक्टूबर की रात से लापता है। परिजन उसके गुमशुदगी की रिपोर्ट भी थाने में कर दिए है। मंगलवार को विवाहिता के मोबाइल से परिजनों के पास फोन आया। जिसमें उसने खुद के साथ लगातार दुष्कर्म होने की बात कही, लेकिन वह कहा है यह नहीं बता सकी। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है। जिसके बाद से पुलिस महकमें में हड़कंप मचा हुआ है। मेंहनगर थाना क्षेत्र में दुष्कर्म की लगातार घटनाएं हो रही है और पुलिस प्रशासन दुष्कर्म की घटनाओं पर रोक लगाने में असफल साबित हो रही है। सोमवार की रात एक युवती का अपहरण कर गैंग रेप का मामला प्रकाश में आया, जिसमें दो युवकों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट भी दर्ज हुई। अभी पुलिस इस मामले के आरोपियों की तलाश में ही जुटी थी कि दूसरा मामला भी प्रकाश में आ गया। 28 अक्टूबर को एक विवाहिता संदिग्धावस्था में लापता हो गई थी। जिसके गुमशुदगी की तहरीर परिजनों ने सोमवार को थाने पर दी थी। विवाहिता के लापता होने के बाद से ही उसका मोबाइल भी स्वीच ऑफ जा रहा था। मंगलवार की शाम विवाहिता के नंबर से परिजनों के पास फोन आया। जिसमें विवाहिता ने अपने साथ लगातार रेप होने की बात कही। परिजनों ने जब यह पूछा की वह है कहां है तो वह यह बता पाने से खुद को असमर्थ बताया। इस पर परिजन भाग कर थाने पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। एक ही दिन में रेप की दूसरी घटना प्रकाश में आने पर पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। पुलिस विवाहिता की तलाश में जुट गई है।
मामला संज्ञान में आया है। परिजनों के अनुरूप लापता विवाहिता द्वारा फोन पर दी गई सूचना की जांच पड़ताल कराई जा रही है। इसके साथ ही लापता विवाहिता की तलाश में भी पुलिस लगा दी गई है। जल्द ही प्रकरण सामने आ जाएगा और लापता विवाहिता की भी बरामदगी कर ली जाएगी।
कमलेश बहादुर सिंह, एसपी सिटी, आजमगढ़।
विज्ञापन
मामला संज्ञान में आया है। परिजनों के अनुरूप लापता विवाहिता द्वारा फोन पर दी गई सूचना की जांच पड़ताल कराई जा रही है। इसके साथ ही लापता विवाहिता की तलाश में भी पुलिस लगा दी गई है। जल्द ही प्रकरण सामने आ जाएगा और लापता विवाहिता की भी बरामदगी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
कमलेश बहादुर सिंह, एसपी सिटी, आजमगढ़।