फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   सर्राफा की दुकान में चोरी

सर्राफा की दुकान में चोरी

Tue, 18 Sep 2018 12:00 AM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
सर्राफा की दुकान में चोरी
ठेकमा। स्थानीय बाजार स्थित सर्राफा की दुकान में पड़ोस के खाली पड़े मकान में घुसे चोरों ने सेंध काट कर लाखों का माल उड़ा दिया। पीड़ित को घटना की जानकारी सोमवार की सुबह तब हुई, जब वह दुकान खोलने के लिए पहुंचा। पीड़ित ने घटना के बाबत पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

बरदह थाना क्षेत्र के मड़हर गांव निवासी हरिशंकर जायसवाल का ठेकमा बाजार में अपना मकान है। इसी मकान के अगले हिस्से में वह सर्राफा और बर्तन की दुकान खोलेे है। सोमवार की सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचा तो शटर खोलते ही चोरी का पता चला। दुकान में पड़ोस के खाली पड़े मकान में से सेंध काटा हुआ था। पड़ोस का मकान काफी दिनों से खाली पड़ा है और परिवार के लोग कहीं बाहर रह रहे है। पीड़ित के अनुसार चोर दुकान में रखे 25 हजार नकदी के साथ ही लगभग 4.78 हजार रुपये कीमत के निर्मित और अर्ध निर्मित जेवरात उठा ले गए। वहीं पुलिस का कहना है कि सर्राफा की दुकान में रखा सेफ पूरी तरह से सुरक्षित है, ऐसी स्थिति में 4.78 हजार के जेवरात की चोरी कुछ संदिग्ध प्रतीत हो रही है। फिर भी पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed