फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   हत्यारोपियों की तलाश में हवा में तीर मार रही पुलिस

हत्यारोपियों की तलाश में हवा में तीर मार रही पुलिस

Tue, 12 Jun 2018 11:52 PM IST
Updated Tue, 12 Jun 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
हत्यारोपियों की तलाश में हवा में तीर मार रही पुलिस
आजमगढ़। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के खरैला गांव में रविवार की रात युवक की गोली मारकर हत्या मामले में पुलिस ढुलमुल रवैया अपना रही है। घटना के 48 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ नामजद चार आरोपियों में से मात्र एक ही हत्थे चढ़ सका है। वहीं, गांव में तूफान के आने के पूर्व जैसी शांति देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

खरैला गांव निवासी 35 वर्षीय वन बिहारी मिश्रा पुत्र रामसुभाग मिश्रा की रविवार रात बाजार से घर जाते समय दो बाइक सवार चार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में मृतक के भाई महेंद्र मिश्रा ने गांव के ही चार लोगों बृजभूषण, त्रिपुरारी, प्रमोद मिश्रा और संतोष मिश्रा को नामजद किया था। हत्या का कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है और दोनों परिवारों में काफी समय से विवाद चल रहा है। सूत्र तो यह भी बताते हैं कि पूर्व में भी दोनों परिवारों में विवाद हो चुका है। वन बिहारी की हत्या के बाद गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए नामजद एक आरोपी त्रिपुरारी को भी गिरफ्तार कर लिया लेकिन अन्य तीन नामजद आरोपियों का अब तक पुलिस सुराग भी नहीं लगा सकी है। ग्रामीण पुलिस पर ढ़ुलमुल रवैया अपनाने का आरोप लगा रहे हैं। लोगों का कहना है कि घटना के 48 घंटे बाद भी पुलिस शांत बैठकर अन्य नामजद आरोपियों को भागने का पूरा मौका दे रही है। घटना के बाद से गांव में अब शांति जरूर कायम है लेकिन वह शांति तूफान के आने के पूर्व जैसी नजर आ रही है।
विज्ञापन



फरार चल रहे नामजद आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। इसके लिए बकायदा टीम बनाई गई है। जल्द ही सभी नामजद आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। वहीं, गांव में शांति व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस लगातार चक्रमण भी कर रही है। - सुभाष चंद्र गंगवार, एसपी सिटी, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed