फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   बस और कार की टक्कर से दो युवकों की मौत

बस और कार की टक्कर से दो युवकों की मौत

Thu, 03 May 2018 12:04 AM IST
Updated Thu, 03 May 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
बस और कार की टक्कर से दो युवकों की मौत
रानी की सराय/बिंद्राबाजार। रानी की सराय थाना क्षेत्र के कोटिला बाजार में बुधवार सुबह अनियंत्रित रोडवेज की बस से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि मंगलवार की रात आठ बजे गंभीरपुर थाना क्षेत्र के कुनौली गांव के पास अनियंत्रित कार की टक्कर से बाइक सवार दूसरे युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

मऊ जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र के गड़वा गांव निवासी रामनिवास पांडेय (29) पुत्र श्यामचरन इलाहाबाद में रहकर प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी कर रहा था। बुधवार सुबह रामनिवास बाइक से आजमगढ़ होते हुए इलाहाबाद जा रहा था। जैसे ही उसकी बाइक रानी की सराय थाना क्षेत्र के कोटिला बाजार के पास पहुंची कि सामने से आ रही अनियंत्रित रोडवेज की बस उसे कुचलकर फरार हो गई। वह बाइक चलाते समय हेलमेट लगाया था। उसके जेब से मिले कागजात के आधार पर पहचान कर लोगों ने घर वालों को सूचना दी। साथ ही उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान दोपहर को मौत हो गई। इसीक्रम में बरदह थाना क्षेत्र के सिंघड़ा गांव निवासी शशिकांत (18) पुत्र सोमारु मंगलवार की शाम किसी काम से बिंद्राबाजार आया हुआ था। घर लौटते समय रात आठ बजे जैसे ही वह गंभीरपुर थाना क्षेत्र के कुनौली गांव के पास पहुंचा कि सामने से आ रही अनियंत्रित कार ने शशिकांत की बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। वह हेलमेट नहीं पहना था। परिवार के लोग उसे पीएचसी मोहम्मदपुर में भर्ती कराए। हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया तो घर वाले उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए। जहां देर रात को उसकी मौत हो गई। शशिकांत तीन बहनों का इकलौता भाई था। वह कक्षा नौ का छात्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed