{"_id":"5aaffb324f1c1bbb758b66e0","slug":"201521482546-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में एक दर्जन लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में एक दर्जन लोग घायल
Updated Mon, 19 Mar 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरायमीर। थाना क्षेत्र के निकामुद्दीनपुर गांव के पास सोमवार की शाम बोलेरो का टायर फट जाने से वह आटोरिक्शा में टक्कर मारकर पलट गई। इसमें बोलेरो में सवार छह लोग और आटोरिक्शा में सवार छह से अधिक लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने सभी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
आटोरिक्शा में सवार घायलों में उदयभान (58) निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहां गांव, बेचन सिंह (55) मुबारकपुर थाने के नसीरुद्दीनपुर गांव के निवासी हैं। यह लोग आटोरिक्शा में बैठकर कहीं जा रहे थे। आटो में इनके अलावा छह से अधिक और लोग सवार थे। जैसे ही आटोरिक्शा सरायमीर थाना क्षेत्र के निकामुद्दीनपुर गांव के पास पहुंची कि तभी पीछे से आए बोलेरो का टायर फट जाने से बोलेरो आटो में टक्कर मारकर पलट गई। इसमें बोलेरो और आटोरिक्शा में सवार सभी लोग घायल हो गए। घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों की मदद से इन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से हालत गंभीर देख रेफर कर दिया गया। घायलों में सिर्फ दो का नाम मिल सका। शेष अन्य के नाम और पते की जानकारी नहीं हो सकी।