{"_id":"59d12c7e4f1c1bf3538b54e4","slug":"201506880638-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन बदमाश गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन बदमाश गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद
Updated Sun, 01 Oct 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरदह थाने की पुलिस ने शनिवार को तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। इनके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तार बदमाशों में दो बदमाश वाहन चेकिंग के दौरान पारा गांव के पास पुलिस पर फायर कर भाग रहे थे। जबकि एक बदमाश के घर दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार बदमाश पेशेवर अपराधी हैं। पुलिस इनका रिकार्ड खंगाल रही है।
एसपी सिटी सुभाष चंद्र गंगवार के मुताबिक गिरफ्तार बदमाशों में रजमीश सिंह तरवां थाना क्षेत्र के कबूतरा गांव और सतीश दुबे मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के महुआपार गांव का निवासी है। एसपी सिटी ने बताया कि एसओ बरदह सुरेश चंद शनिवार की शाम पारा गांव का पुलिया के पास वाहन चेक कर रहे थे। इस दौरान रजनीश और सतीश एक बाइक पर सवार होकर गुजरे। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो फायर कर भागने लगे। पीछा करके इन्हें पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर दोनों के पास से एक-एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। पुलिस इन दोनों बदमाशों की निशानदेही पर बरदह थाना क्षेत्र के सरायमोहन गांव निवासी लवकुश राय के घर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर ली। तलासी के दौरान लवकुश के पास से भी एक तमंचा और कारतूस मिला। पूछताछ के दौरान पता चला कि यह तीनों बदमाश किसी गिरोह के लिए काम करते हैं। पुलिस तीनों बदमाशों का चालान कर इनके अन्य साथियों की तलाश में जुटी हुई है।