फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   तीन खातों से 1.12 लाख रुपये निकाला

तीन खातों से 1.12 लाख रुपये निकाला

Fri, 29 Sep 2017 11:31 PM IST
Updated Fri, 29 Sep 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
तीन खातों से 1.12 लाख रुपये निकाला
आजमगढ़। साइबर अपराध दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। गुरुवार को तीन अलग-अलग क्षेत्र के रहने वालों ने संबंधित थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इनके खाते से कोई 1.12 लाख रुपये निकाल लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के गुलामी का पूरा मुहल्ला निवासी सबीहां खातून पुत्री नियाज अहमद ने गुरुवार को शहर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता के मुताबिक उनके खाते से 15 सितंबर को इंटरनेट के जरिए 24488 रुपये की खरीदारी कर ली है। वहीं मुबारकपुर थाना क्षेत्र के गढ़वल गांव निवासी हरिकेश कुमार के खाते से 28 हजार रुपये की खरीदारी कर ली गई। बुधवार को बैंक पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई तो हरिकेश ने गुरुवार को मुबारकपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसीक्रम में शहर कोतवाली क्षेत्र के कोलबाजबहादुर मुहल्ला निवासी चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव से 27 सितंबर की दोपहर एक व्यक्ति ने चंद्रप्रकाश के मोबाइल पर बैंक अधिकारी बनकर फोन किया और एटीएम कार्ड नंबर, गुप्त कोड नंबर की जानकारी पूछकर उसके खाते से 59449 रुपये निकाल लिए। खाते से रुपये निकालने की जानकारी होने पर गुरुवार को चंद्रप्रकाश ने शहर कोतवाली में अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। सीओ नगर सच्चिदानंद ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed