{"_id":"5982170f4f1c1b8f1a8b46d5","slug":"201501697807-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोखरी खुदवाई नहीं और करा लिया साढ़े छह लाख का भुगतान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पोखरी खुदवाई नहीं और करा लिया साढ़े छह लाख का भुगतान
Updated Wed, 02 Aug 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ । सगड़ी तहसील के अजमतगढ़ विकास खंड के रसीदाबाद में पोखरी की खुदाई में मनरेगा के तहत 6 लाख 65 हजार रुपये गबन का मामला प्रकाश में आया है। बीडीसी सदस्य ओमप्रकाश की शिकायत पर जिलाधिकारी ने उक्त मामले की जांच सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी राघवेंद्र सिंह को जांच सौंपी है।
ओमप्रकाश यादव का आरोप है कि रसीदाबाद स्थित पोखरी की चार साल में कभी नहीं हुई। लेकिन ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी की मिलीभगत से मनरेगा के तहत छह लाख 65 हजार रुपये का भुगतान करा लिया गया। जानकारी होने पर उन्होंने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी राघवेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन कर जांच का निर्देश दिया। 28 जुलाई को टीम ने उक्त पोखरी की जांच की। ओमप्रकाश का कहना है कि ग्रामीणों ने एक स्वर में जांच टीम को बताया कि चार साल से पोखरी की खुदाई नहीं। लेकिन वर्तमान में प्रधान द्वारा पोखरी के किनारे पर कार्य कराया जा रहा है।