फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   आरोपी पूर्व प्रधान और उसका भाई गिफ्तार

आरोपी पूर्व प्रधान और उसका भाई गिफ्तार

Wed, 19 Jul 2017 11:50 PM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
आरोपी पूर्व प्रधान और उसका भाई गिफ्तार
आजमगढ़, सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के सोहरैया गांव के पास 16 जुलाई की रात रौनापार थाना क्षेत्र के सेठाकोली गांव निवासी प्रधान रामप्रवेश चौहान को गोली मरवाने वाले पूर्व प्रधान उमेश यादव और उसके भाई वृजेश यादव को पुलिस ने बुधवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। यह दोनों कहीं भागने के फिराक में जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के लाटघाट बाजार में खड़े थे। गिरफ्तार आरोपियों का चालान कर पुलिस फरार अन्य दो आरोपियों की तलाश में जुटी है जिन्होंने रामप्रवेश को गोली मारी थी। रौनापार थाना क्षेत्र के सेठाकोली गांव निवासी रामप्रवेश चौहान वर्तमान समय में गांव के प्रधान हैं। वह 16 जुलाई की रात अपने गांव के मित्र पूर्व बीडीसी शेषनाथ मौर्य के साथ जिला मुख्यालय से घर लौट रहे थे। रास्ते में जैसे ही इनकी बाइक जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के सोहरैया गांव के पास पहुंची कि पीछे से एक बाइक पर सवार दो बदमाश आए और तमंचा सटाकर गोली मार दिया। एक गोली प्रधान के सिर में दोनों आंख को चोटिल करते हुए निकल गई। जबकि दूसरी गोली मिस हो गई। लोगों को अपनी तरफ आते देख बदमाश फरार हो गए। प्रधान का शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा। रामप्रवेश के आंख की रोशनी चली गई है। घटना के संबंध में पूर्व बीडीसी शेषनाथ मौर्य ने तहरीर देकर गांव के पूर्व प्रधान उमेश यादव और उनके भाई बृजेश यादव को नामजद और दो अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना का कारण चुनावी रंजिश बताया गया। बुधवार की सुबह जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पूर्व प्रधान उमेश यादव और उसके भाई बृजेश को गिरफ्तार कर लिया। यह दोनों कहीं भागने के फिराक में लाटघाट बाजार में खड़े थे। सीओ सगड़ी सुधाकर सिंह ने बताया कि नामजद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। फरार दो अज्ञात बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed