{"_id":"595be4144f1c1b3a518b45db","slug":"201499194388-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाही जमीन पाही गांव में तनाव बरकरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पाही जमीन पाही गांव में तनाव बरकरार
Updated Wed, 05 Jul 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुबारकपुर। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के पाही जमीन पाही गांव में उपचुनाव की मतगणना के बाद दो पक्षों में हुई मारपीट और हवाई फायरिंग के बाद मंगलवार को भी गांव में तनाव बरकरार रहा। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस बल तैनात रही।
उपचुनाव में पाही जमीन पाही गांव में भी ग्राम प्रधान पद के लिए चुनाव हुआ था। इसमें विरेंद्र यादव और सुकुरी देवी चुनाव मैदान में थे। सोमवार को हुई मतगणना में विरेंद्र यादव को विजयी घोषित हुए। विजयी होने के बाद उनके समर्थकों द्वारा गांव में विजय जुलूस निकाला गया था। जुलूस निकालने के दोनों पक्ष आमने सामने हो गए। पहले मारपीट हुई बाद में हवाई फायरिंग हुई। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती की गई है। वहीं अबतक दोनों पक्षों में से किसी की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है लेकिन पुलिस की ओर से कांस्टेबल मोतीचंद शाह ने दोनों पक्षों के कुल 11 नामजद लोगों पर मुकदमा दर्ज करने के साथ ही दोनों पक्षों के 50-50 अज्ञात लोगों पर बलवा, मारपीट आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। लोग घटना के लिए पुलिस को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। उनका कहना है कि पुलिस की निष्क्रियता के चलते ही गांव में घटना घटी यदि घटना से पूर्व एक पक्ष के द्वारा दी गयी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच जाती तो घटना नहीं घटती।
विज्ञापन