फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   ईंट मारकर भाजपा नेता को किया घायल, हालत गंभीर

ईंट मारकर भाजपा नेता को किया घायल, हालत गंभीर

Thu, 16 May 2019 10:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
ईंट मारकर भाजपा नेता को किया घायल, हालत गंभीर
मुबारकपुर। नेवादा मोड़ के रहने रहने वाले भाजपा नेता विशाल माली पुत्र गुलाब को दो दिन पूर्व एक किशोरी की इज्जत बचाकर घर पहुंचाने का फल यह मिला कि मनबढ़ ने उसे ईंट और लात, घूसों से पीटकर इस कदर घायल कर दिया कि घटना के दो दिन बाद भी होश नहीं आया। विशाल कोमा में चला गया है। उसका शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा। घटना के संबंध में विशाल के पिता ने गांव के छह लोगों को नामजद और दस अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपी घर छोड़कर फरार हैं।
विज्ञापन

विशाल माली (40) मुबारकपुर थाने नेवादा मोड़ का निवासी है। वह भाजपा का बूथ प्रभारी है। 14 मई की रात करीब आठ बजे विशाल अपने दरवाजे के बाहर बैठा हुआ था। तभी एक किशोरी भागते हुए उसके यहां पहुंची और बताया कि कुछ लोग उसके पीछे पड़े हैं। इस पर विशाल ने अपने एक अन्य मित्र के साथ किशोरी को सुरक्षित घर पहुंचा दिया। यह बात मनबढ़ों को नागवार लगी। रास्ते में आरोपी ने विशाल पर हमला बोल दिया। इस दौरान उसका दोस्त भाग गया। लात, घूसों और ईंट से घायल करने के बाद आरोपी उसे मृत समझकर भाग गए। जानकारी होने पर परिवार के लोग विशाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुबारकपुर में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। विशाल का शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा। जहां वह कोमा में है। बुधवार को घटना के संबंध में विशाल के पिता ने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें गांव के महबूब, सलमान, नावेद, रईस, ओसामा, एहसान को नामजद और दस अज्ञात लोगों को आरोपित किया है। पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed