फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   कईयों के कटे पर, कईयों को मिली तैनाती

कईयों के कटे पर, कईयों को मिली तैनाती

Mon, 04 Mar 2019 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
कईयों के कटे पर, कईयों को मिली तैनाती
आजमगढ़। लोकसभा चुनाव से पहले एसपी प्रोफेसर त्रिवेणी सिंह ने रविवार की देर रात पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर फेर बदल किया है। इसके तहत जहां कईयों के पर कतर दिया है। वहीं कईयों को प्रोमेशन देकर उनकी तैनाती की गई है। इसके तहत जीयनपुर कोतवाल देवानंद को हटाकर उनके स्थान पर गैर जिले से आए आनंद कुमार सिंह को कोतवाल बनाया गया। वहीं देवानंद को तहबरपुर थाने का चार्ज दे दिया। इसीक्रम में प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर सिंह को फूलपुर कोतवाली का प्रभारी बना दिया। जबकि गैर जिले में ट्रांसफर होने के बावजूद निरीक्षक राकेश कुमार सिंह को रोक दिया गया। इन्हें दोबारा रानी की सराय का प्रभारी नियुक्त कर दिया। इसीक्रम में गैर जिले से आए दूसरे राकेश सिंह अतरौलिया का प्रभारी बनाया गया। अंशुमान यदुवंशी को कंधरापुर थाने का चार्ज सौंपा। जबकि कंधरापुर प्रभारी रहे बृजेश यादव को शिकायत प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया। इसीक्रम में रत्नेश कुमार सिंह को स्वांट टीम प्रभारी बना दिया। जबकि स्वाट टीम प्रभारी रहे राजेश उपाध्याय को बरदह थाने का चार्ज सौंपा। सुरेंद्र प्रताप सिंह को निजामाबाद थाने में अपराध निरीक्षक किया। रानी की सराय थाने पर तैनात दरोगा सैय्यद हुसैन मुंतर को तरवां थाने का प्रभारी बनाया। जबकि तरवां थाना प्रभारी निरीक्षक अनवर अली खां को एएचटीयू का प्रभारी बना दिया। मेंहनगर थाने से लाइन हाजिर हुए निरीक्षक प्रेमलाल यादव को डीसीआरबी प्रभारी बनाया। जबकि राजेश कुमार मिश्रा को चुनाव सेल प्रभारी, नंद कुमार तिवारी को मीडिया सेल प्रभारी, संजय सिंह को क्राइम ब्रांच प्रभारी और विपिन कुमार सिंह मुबारकपुर थाने से क्राइम ब्रांच के स्वाट टीम का प्रभारी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed