फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत

घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत

Thu, 10 Jan 2019 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत
अहरौला। थाना क्षेत्र के दनियालपुर गांव में स्थित स्कूल के पास सात जनवरी की सुबह छत लादने वाली मशीन से गिरकर घायल हुए मजदूर की इलाज के दौरान बुधवार की रात निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। गुरुवार को पुलिस ने लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। विकास (22) पुत्र जोखू राम अहरौला थाना क्षेत्र के दनियालपुर गांव का निवासी था। वह क्षेत्र के एक ठेकेदार के अंडर में छत की ढलाई करने वाली मशीन पर मजदूरी करता था। सात जनवरी की सुबह विकास अपने साथी मजदूरों के साथ ढलाई मशीन पर बैठकर जा रहा था। मशीन को ट्रैक्टर खींचकर ले जा रहा था। जैसे ही वह दनियालपुर गांव में स्थित प्राइमरी स्कूल के पास पहुंचा कि गिरकर घायल हो गया। मशीन का पहिया उसके ऊपर चढ़ने से पेट फट गया था। घटना के बाद से ही परिवार के लोग उसका निजी अस्पताल में इलाज करवा रहे थे। जहां बुधवार की रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिवार के लोग विकास की लाश लेकर अहरौला थाने पहुंचे और मुआवजे की मांग करने लगे। थानाध्यक्ष के आश्वासन पर मामला शांत हुआ। विकास तीन भाई और दो बहनों में दूसरे नंबर पर था। बीते नवंबर माह में उसकी शादी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed