फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   दो चोरों की धुनाई कर किया पुलिस के हवाले

दो चोरों की धुनाई कर किया पुलिस के हवाले

Thu, 03 Jan 2019 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
दो चोरों की धुनाई कर किया पुलिस के हवाले
अंबारी। दीदारगंज थाना क्षेत्र के रम्मेपुर गांव के नहरगंज चौराहे पर रखे गए सौभाग्य योजना के तहत विद्युतीकरण के लिए रखा गया ट्रांसफार्मर, तार आदि मंगलवार की रात चोरी कर रहे थे। रात करीब दो बजे ट्रांसफार्मर के गिरने की जोर की आवाज आई तो आसपास के लोग पहुंचे। भीड़ देख चोर भागने लगे। गांव के लोग घेराबंदी कर दो को पकड़ लिया। जबकि तीन चकमा देकर फरार हो गए। पकड़े गए चोरों की धुनाई कर ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस अभिरक्षा में इन दोनों का इलाज चल रहा। सीओ फूलपुर रविशंकर प्रसाद के मुताबिक गिरफ्तार होने वालों में शहर कोतवाली क्षेत्र के सीताराम दलाल घाट मुहल्ला निवासी धर्मेंद्र वर्मा पुत्र स्व. सोतीचंद सेठ और दूसरा सिधारी थाना क्षेत्र के नरौली मुहल्ले का निवासी राजू चौहान पुत्र शेखर है। सीओ ने बचाया कि सौभाग्य योजना के तहत बिजली विभाग के लोग गांव का विद्युतीकरण कर रहे हैं। इस दौरान ढेर सारा विद्युत तार, ट्रांसफार्मर, पोल आदि दीदारगंज थाने के नहरगंज चौराहे के पास रखा हुआ है। मंगलवार की रात यह दोनों अपने तीन अन्य साथियों के साथ पहुंचकर सामान चोरी करने लगे। इस दौरान एक ट्रांसफार्मर के गिरने की जोर की आवाज आई। इस पर गांव के लोग जगे और इन चोरों को दौड़ा लिया। अन्य तीन तो फरार हो गए, लेकिन यह दोनों पकड़ लिए गए। ग्रामीण इन दोनों की जमकर धुनाई करने के बाद इन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। उधर घटना की सूचना मिलने पर बुधवार को विद्युत विभाग का ठेकेदार प्रयाजराज जिले के सोराव थाने के शांतिपूरम निवासी नागेंद्र कुमार यादव थाने पहुंच गया और रिपोर्ट दर्ज करने की थाने में तहरीर दी। सीओ ने बताया कि इन दोनों चोरों का पुलिस अभिरक्षा में इलाज चल रहा। घटना के संबंध में अभी रिपोर्ट नहीं दर्ज है। हालत में सुधार होने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed