फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   पत्नी के आरोप पर खंगाले जा रहे पुराने विवाद

पत्नी के आरोप पर खंगाले जा रहे पुराने विवाद

Tue, 20 Mar 2018 12:04 AM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
पत्नी के आरोप पर खंगाले जा रहे पुराने विवाद
फरिहां। निजामाबाद थाना क्षेत्र के सीधा सुल्तानपुर गांव निवासी बबलू खां की हत्या में पत्नी जुही ने गांव के ही एक अन्य अध्यापक पर भी पांच लाख रुपये देकर हत्या करवाने का आरोप लगाई। शहर के एक प्रतिष्ठित डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर बबलू खां के पड़ोसी हैं। जुही का आरोप है कि उस अध्यापक और उसके पति बबलू ने पहले जमीन का धंधा करने के लिए जमीन खरीदे थे। उक्त जमीन की प्लाटिंग कर बेचने को लेकर पूर्व में विवाद हुआ था। जुही का आरोप है कि उसी विवाद के चलते प्रोफेसर ने इस घटना को अंजाम दिलवाया है।
विज्ञापन

जुही ने बताया कि उसके पति दुबई से अच्छीखासी रकम कमाकर घर लौटे थे। यहां आने के बाद कोई रोजगार शुरू करने की सोच ही रहे थे कि प्रोफेसर ने कहा कि जमीन खरीदकर उसकी प्लाटिंग कराने का सुझाव दिया। बबलू खां और प्रोफेसर निजामाबाद में जमीन की प्लाटिंग कराकर बेचने का क्रम शुरू किया था कि किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान प्रोफेसर ने देख लेने की धमकी दी थी। जुही का आरोप है कि रविवार की शाम वह अपने दोनों जेठ बरकात और लुकमान को आपस में बात करते हुए सुनी थी कि सुपारी का पांच लाख रुपये मिल चुका है। शेष रकम काम होने के बाद मिलेगी।
विज्ञापन

हालांकि सीओ सदर मो. अकमल खां ने हत्या के लिए सुपारी देने वाली बात को सिरे से खारिज कर दिया। सीओ का तर्क था कि जब कोई रुपये देकर किसी को मरवाएगा तो शूटर गोली से घटना को अंजाम देंगे। इतनी बेरहमी से किसी की पिटाई कर हत्या नहीं करेंगे। बहरहाल पुलिस जुही के इस आरोप को भी अपनी जांच का हिस्सा बनाकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed