{"_id":"5a131a2c4f1c1b4c528b4989","slug":"191511201324-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी की शादी के लिए निकले पिता की हादसे में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटी की शादी के लिए निकले पिता की हादसे में मौत
Updated Mon, 20 Nov 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी के लिए बेटी को दिखाने के लिए ससुराल आया पिता जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के गल्ला मंडी के पास सोमवार सुबह पिकअप के धक्के से गंभीर रूप घायल हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जा रहे था कि रास्ते में ही उनसकी मौत हो गई।
रौनापार थाना क्षेत्र के सुखपुर देवरिया गांव निवासी सुरेश राम (40) वर्ष पुत्र रामाश्रय राम सोमवार सुबह 11.15 बजे अपनी ससुराल जीयनपुर के खानका बहरामपुर मोहल्ला निवासी श्रीपत के घर आ रहा। यहां उसकी लड़की अर्चना को देखने के लिए कुछ लोग आ रहे थे। पत्नी बादामी देवी भी साथ थी। बाजार में गल्ला मंडी के पास दोहरी घाट की तरफ से आ रही पिकअप ने सुरेश राम को रौंद दिया। घायल अवस्था में सुरेश राम को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजमतगढ़ ले जाया गया। डॉक्टर ने उसे गंभीर हालत में देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। आजमगढ़ में जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही घर पर कोहराम मच गया। मृतक के दो लड़के और तीन लड़कियां हैं। अभी किसी की शादी नहीं हुई है। घटना के बाद चालक पिकअप छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में कर लिया है। परिजनों ने जीयनपुर कोतवाली में तहरीर दी है।