{"_id":"596120bc4f1c1bcc478b45de","slug":"191499537596-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनयन का खत्म हो गया परिवार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रामनयन का खत्म हो गया परिवार
Updated Sat, 08 Jul 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
सगड़ी (ब्यूरो)। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अजमतगढ़ बाजार में शुक्रवार को जहरीली शराब पीने से जहां चार लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन लोग बीमार हैं। इनका अलग-अलग इलाज चल रहा। जहां दो की हालत गंभीर बनी हुई है। चार लोगों की मौत होने से 11 बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। वहीं एक के घर में कोई दिया जलाने वाला नहीं बचा है।
जहरीली शराब पीने से मरने वालों में फूलचंद एक बेटे और दो बेटी का पिता था। जबकि रामनयन गोंड़ दो बेटियों का पिता था, मोती धरिकार चार बेटों का पिता था। जबकि रवि दो बच्चों का बाप था। इनकी मौत के बाद घर में कोहराम मचा है। वहीं रामनयन की मौत के बाद उसके घर में कोई दीपक जलाने वाला नहीं बचा है। क्योंकि रामनयन के इकलौते बेटे की मौत पहले ही शराब पीने की वजह से हो चुकी है। जबकि पत्नी की पहले ही मौत हो गई है। दोनों बेटियों की शादी होने पर वे अपने घर हैं। ऐसे में रामनयन के घर पर अब कोई नहीं बचा है।