{"_id":"5941791c4f1c1b53428b45ab","slug":"191497463068-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या कर लाश गायब करने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या कर लाश गायब करने का आरोप
Updated Wed, 14 Jun 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आजमगढ़ (आजमगढ़)। मेंहनगर थाना क्षेत्र के नई गांव निवासी त्रिभुवन पांडेय ने मंगलवार को कोर्ट के आदेश पर बिलरियागंज थाने में हत्या कर लाश गायब कर देने वालों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बिलरियागंज थाना क्षेत्र के जगजीवनपुर गांव निवासी भोला यादव, दलसिंगार यादव, नागेंद्र, बलिहारी गांव निवासी हरिलाल यादव, अंबेडकर नगर जिले के राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के रुकमलपुर गांव निवासी कृष्णानंद, नीशू, सिंटू सहित 27 लोगों को आरोपित किया है। त्रिभुवन का आरोप है कि आरोपीगण 19 अगस्त 2016 को उसके बेटे शैलेष पांडेय को जमीन का बैनामा कराने को लेकर साजिश के तहत अपहरण कर उसकी हत्या कर दिया। लाश को नदी में बहाकर गायब कर दिया। पूछने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। सीओ सगड़ी सोहराब आलम ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच एसओ बिलरियागंज दीनानाथ पांडेय को सौंपी गई है।