फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Tue, 19 Feb 2019 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
अंबारी। दीदारगंज के समसपुर गांव स्थित आम के बाग में मंगलवार की सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पेड़ से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हत्या कर शव लटकाने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

पल्थी गांव निवासी 19 वर्षीय दुर्गेश मौर्य पुत्र राम मिलन मौर्य रोजी-रोटी के लिए गुजरात में रहता था। 20 दिन पहले वो घर आया था। 15 दिनों से वह अपने ननिहाल समसपुर गांव मामा संतोष मौर्य की दुकान संभालने के लिए गया था। मंगलवार की सुबह दुर्गेश का शव गांव स्थित आम के एक बाग में पेड़ से लटकता हुआ मिला। सुबह ग्रामीणों ने शव को देखा तो सूचना परिजनों के साथ ही पुलिस को दी। शव मिलने की सूचना पर दीदारगंज थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। शव को नीचे उतारा गया। बाएं हाथ व सीने पर ब्लेड से काटे जाने के निशान थे। फिलहाल दुर्गेश की मौत हत्या या आत्महत्या के बीच झूल रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। वहीं घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक तीन भाई व दो बहनों में सबसे बड़ा था। सीओ फूलपुर रविशंकर प्रसाद ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ग्रामीणों की ओर से आशनाई में हत्या की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed