{"_id":"5c5f1eacbdec224c7f23cb52","slug":"181549737644-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राहक सेवा केंद्र से 1.26 लाख की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेंहगनगर। ठंड बढने के साथ ही शनिवार को जिले में अपराध का पारा उस समय बढ़ गया। जब मेंहनगर थाने क्षेत्र के शंभूनगर बाजार में स्थित ग्राहक सेवाकेंद्र पर पहुंचे एक बाइक पर सवार तीन बदमाश भीतर बैठे युवक के कनपटी पर तमंचा सटाकर 1.26 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। तीनों बदमाश नकाब से अपना चेहरा ढंके हुए थे। दिन दहाड़े हुई लूट की सूचना मेंहनगर थाने की पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे पुलिस घटनाक्रम से अवगत होने के बाद बदमाशों की तलाश में जुट गई। देर शाम तक कोई सफलता नहीं मिल सकी थी। ना ही घटना की रिपोर्ट ही दर्ज हुई थी। मेंहनगर थाना क्षेत्र के पिलखुवा गांव निवासी अशोक यादव बैंक मित्र है। वह सभी बैंकों का ग्राहक सेवाकेंद्र थाने के शंभूनगर बाजार में ग्राहक सेवा केंद्र खोला है। जहां से वह खाता धारकों से रुपये का लेनदेन करता था। आधार कार्ड सहित अन्य माध्यमों से क्षेत्र के तमाम खाता धारकों को यहां से रुपये लेने में आसानी होती है। शनिवार को अभिषेक यादव भोजन करने चला गया। इस दौरान केंद्र पर उसका सहकर्मी गांव का अजय राम पुत्र लल्लन बैठकर कामकाज देख रहा था। दोपहर करीब ढाई बजे उसके यहां महुवारी गांव की तरफ से एक बाइक पर सवार तीन युवक पहुंचे। तीनों अपना मुंह बांधे हुए थे। बदमाश अपनी बाइक से उतरकर ग्राहक सेवा केंद्र में पहुंचे और अजय राम के कनपटी पर तमंचा सटा दिया। जबकि दूसरा बदमाश गल्ले में मौजूद 1.26 लाख रुपये निकाल लिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश पित्थौरपुर, उसरी गांव की तरफ भाग निकले। बदमाशों के जाने के बाद अजय ने घटना की सूचना अभिषेक यादव को दी। उसने तत्काल डायल 100 और मेंहनगर थाने की पुलिस को सूचना दी। दिन दहाड़े लूट की घटना से हलाकान मेंहनगर थाने की पुलिस मौका मुआयना कर बदमाशों की तलाश में जुट गई। समाचार लिखे जाने तक पुलिस बदमाशों के तलाश में जुटी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।