{"_id":"5b58bfdc4f1c1b50748b71e6","slug":"181532542940-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कब्जे के विरोध में ग्रामीणों ने घेरा थाना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध कब्जे के विरोध में ग्रामीणों ने घेरा थाना
Updated Wed, 25 Jul 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहरौला। कुम्हारों के मिट्टी खोदने के गड्ढे पर हो रहे अवैध कब्जे को लेकर निजामपुर गांव के ग्रामीण बुधवार को आक्रोशित हो गये। प्रधान के नेतृत्व में ग्रामीण थाने पर पहुंचे और घेराव कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। काफी देर बार पुलिस के समझाने-बुझाने पर ग्रामीण शांत हुए। प्रधानपति ओमप्रकाश राम का कहना था कि गांव में स्थित उक्त गड्ढे से मिट्टी निकाल कर गांव निवासी कुम्हार जाति के लोग मिट्टी के बर्तन बनाने का कार्य करते है। गड्ढे के बगल की 50 कड़ी जमीन को मखदूमपुर गांव निवासी एक व्यक्ति ने बैनामा कराया है। 55 कड़ी जमीन पर वह अपना मकान बना लिया है और अब कुम्हार गड्ढे पर भी कब्जा कर रहा है। प्रधान स्नेहलता ने बताया कि पूर्व में हुई शिकायत पर एसडीएम ने अवैध कब्जे की कवायद पर रोक लगवा दिया था लेकिन अब वह पुन: कब्जा करना शुरू कर दिया है। पुलिस से शिकायत करने पर वह मामले को संज्ञान में नहीं ले रही है। जिसके चलते ही ग्रामीण आक्रोशित है और थाने का घेराव कर प्रदर्शन कर रहे है। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस को जमीन की नकल और शिकायती पत्र दिया, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया। घेराव करने वालों में उर्मिला देवी, लालती देवी, दुर्गावती, शारदा देवी, इसरावती, चंद्रावती, आशा, अनीता, अखिलेश कुमार, रामप्रसाद, राम जियावन, हरेंद्र, टिल्लू, विजय समेत काफी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन