{"_id":"59a84f1a4f1c1be2278b4a63","slug":"181504202522-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे की जमीन पर कराया कब्जा, ले खपाल निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूसरे की जमीन पर कराया कब्जा, ले खपाल निलंबित
Updated Thu, 31 Aug 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। लेखपाल द्वारा पैमाइश के दौरान एक व्यक्ति की भूमिधरी पर दूसरे व्यक्ति को कब्जा दिलाना भारी पड़ गया। पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर हुई जांच में दोषी मिलने पर एसडीएम सदर प्रशांत कुुमार ने जिलाधिकारी के निर्देश पर संबंधित लेखपाल को निलंबित कर दिया।
सदर तहसील के हरैया गांव निवासी रूदल प्रजापति की 147 नंबर में भूमिधरी की जमीन थी। उसके बगल में स्थित 154 नंबर गाटे में कुछ लोगों ने जमीन का बैनामा ले रखा था। इसके ऊपर से हाईटेंशन तार गुजर रहा था। पैमाइश के दौरान लेखपाल रामनरायन ने बैनामा लिए लोगों की जमीन को रूदल प्रजापति की जमीन दिखाकर कब्जा दिला दिया। पीड़ित रूदल प्रजापति ने इसकी शिकायत मंडलायुक्त से की। मंडलायुक्त ने जिलाधिकारी को इसकी जांच कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने उक्त मामले की जांच एसओसी एसपी राय को सौंपी। एसओसी ने जांच के दौरान लेखपाल की ओर से की गई गड़बड़ी की रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी को सौंपी गई। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद जिलाधिकारी ने एसडीएम सदर को लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। एसडीएम सदर प्रशांत कुमार ने जांच रिपोर्ट के आधार पर लेखपाल को निलंबित कर दिया। जांच अधिकारी एसओसी ने बताया कि लेखपाल ने इन लोगों से मिलकर रूदल की भूमिधरी की जमीन में दूसरों को कब्जा दिला दिया था। जबकि उनकी जमीन उसके बगल में स्थित थी।