{"_id":"5c51eac7bdec2253970c3f59","slug":"171548872391-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा लेन आए युवक को मारी गोली, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दवा लेन आए युवक को मारी गोली, गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। शहर के रैदोपुर मुहल्ले से बुधवार की दोपहर दवा लेकर घर जा रहे युवक का पीछा कर उसके मुहल्ले के ही एक मनबढ़ युवक ने गोली मार दी। सिर में गोली लगने से नसीम घायल होकर सड़क पर गिर गया। उसकी हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के डाक्टर ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। उधर घटना को अंजाम देकर भाग रहे आरोपी युवक की बाइक ने जुनैदगंज मुहल्ले में दूसरे युवक की बाइक में टक्कर मार दी। पुलिस आरोपी युवक की बाइक और मोबाइल कब्जे में लेकर जांच पड़ताल कर रही है। घटना के संबंध में अभी कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज है।
युवक मो. नसीम (22) पुत्र अब्दुल कादिर मुबारकपुर थाने के लंगड़पुर गांव का निवासी है। बुधवार की दोपहर शहर के रैदोपुर मुहल्ले में स्थित एक दवा की दुकान से दवा खरीदकर घर जा रहा था। जैसे ही वह शहर के विमती गांव के पास पहुंचा कि उसके ही मुहल्ले के एक मनबढ़ युवक ने अपनी बाइक से पीछा कर मो. नसीम को गोली मार दिया। गोली नसीम के हेलमेट को छेदते हुए सिर में लगने से वह बाइक समेत सड़क पर गिरकर तड़पने लगा। जबकि आरोपी अपनी बाइक लेकर तेजी से भाग निकला। भागते समय आरोपी युवक की बाइक जुनैदगंज मुहल्ले में कंधरापुर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव निवासी बृजभान (25) पुत्र मन्नू नामक युवक की बाइक से टकरा गई। इस दौरान दोनों बाइक सवार गिर गए। सड़क पर गिरने से बृजभान का पैर टूट गया, जबकि आरोपी अपनी बाइक और मोबाइल छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल नसीम और बृजभान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने मो. नसीम को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। जबकि बृजभान का इलाज चल रहा। एसपीसिटी कमलेश बहादुर ने बताया कि अब तक की जांच पड़ताल से मामला पुरानी रंजिश का लग रहा है। घटना के संबंध में अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज है।