{"_id":"5bd89dc5bdec22174c7dee9c","slug":"171540922821-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपी, गांजा और पशु तस्कर पकड़ से दूर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्यारोपी, गांजा और पशु तस्कर पकड़ से दूर
Updated Tue, 30 Oct 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। कंधरापुर, गंभीरपुर और पवई थाना क्षेत्र में हत्या, गांजा और पशुओं की तस्करी करने वाले सात प्रमुख आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। इनकी गिरफ्तारी न होने पर पुलिस कोर्ट से अनुमति लेकर इनके घर सीआरपीसी की धारा 82 की नोटिस चस्पा कर इनके जल्द हाजिर होने के लिए गांव में डुगडुगी भी पिटवा दी गई है। बावजूद इसके सातो आरोपी अब तक अदालत में हाजिर नहीं हुए। ऐसे में पुलिस इनके घर कुर्की की कार्रवाई के लिए अदालत में प्रार्थना पत्र देकर अनुमति मांगी है। फरार पशु तस्करों में जौनपुर जिले के सरपतहां थाना क्षेत्र के अदनपुर गांव निवासी मुन्ना कंकाली पुत्र मजनू और सुल्तानपुर जिले के करौलीकला थाना क्षेत्र के वरझौली गांव निवासी लवकुश पुत्र पप्पू उर्फ रंगीले का नाम शामिल है। शहर कोतवाल विनय कुमार मिश्रा के मुताबिक मुन्ना कंकाली और लवकुश दिसंबर 2017 में प्रभारी निरीक्षक कंधरापुर सरिता सिंह और उनकी टीम के ऊपर जानलेवा हमलाकर फरार हो गया। तभी से उसकी तलाश की जा रही। कंधरापुर थाना क्षेत्र में हुई घटना की शहर कोतवाल को जांच सौंपी गई है। इसीक्रम में रानी की सराय थाना क्षेत्र के कोटवा गांव निवासी निरकेश यादव पुत्र रामचंदर और उसका भाई राकेश यादव पेशेवर गांजा तस्कर हैं। 17 जुलाई 2017 को पवई थाने की पुलिस पिकअप और कार में भरकर ले जा रहे करीब एक क्विंटल गांजा के साथ दो आरोपियों योगेंद्र मौर्य और विजय विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर ली। जबकि दो आरोपी फरार हो गए। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार बदमाशों ने बताया कि फरार दोनों आरोपी निरकेश और राकेश हैं। इसीक्रम में गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बालपुर खरैला गांव में बीते मई माह में गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई। इस मामले में मुख्य आरोपी खरैला गांव निवासी संतोष मिश्रा, उसके भाई प्रमोद मिश्रा और विद्याशंकर मिश्रा घटना के बाद से ही फरार चल रहे। इन आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर पुलिस इनके विरुद्ध सीआरपीसी की धारा 82 की कार्रवाई कर चुकी। साथ ही हाजिर होनेे के लिए डुगडुगी पिटवाई। बावजूद इसके आरोपी अदालत में हाजिर नहीं हुए। ऐसे मेें पुलिस इनके घर कुर्की करने के लिए अदालत में गुहार लगाई है।
विज्ञापन