फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   ग्राम प्रधान ने किया ढाई लाख का गबन, स्पष्टी करण तलब

ग्राम प्रधान ने किया ढाई लाख का गबन, स्पष्टी करण तलब

Wed, 02 May 2018 12:04 AM IST
Updated Wed, 02 May 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
ग्राम प्रधान ने किया ढाई लाख का गबन, स्पष्टी करण तलब
रानी की सराय ब्लाक के कोटिला गांव की पूर्व प्रधान के खिलाफ वर्ष 2015 में हुई शिकायत में परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास की ओर से की गई जांच में गबन की पुष्टि हुई है। ग्राम प्रधान को नोटिस भी जारी की गई। प्रधान ने जवाब भी नहीं दिया। इसके बाद भी विभाग की ओर से मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। पुन: कमिश्नर के निर्देश पर दोबारा हुई जांच में पूर्व प्रधान की ओर से 2.32 लाख की वित्तीय अनियमितिता की पुष्टि हुई है। इसके बाद जिला पंचायती राज विभाग की ओर से पूर्व प्रधान को फिर से नोटिस जारी कर 15 दिन के भीतर निर्धारित आरोपों पर जवाब मांगा गया है। संतोषजनक जबाव नहीं होने पर भू-राजस्व की भांति वसूली की जाएगी।
विज्ञापन

रानी की सराय ब्लाक के कोटिला गांव की पूर्व प्रधान लक्ष्मीना के खिलाफ वित्तीय अनियमितिता की शिकायत गांव निवासी पारसनाथ और सुहैल अहमद ने वर्ष 2015 में की थी। मामले की जांच तत्कालीन परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण को मिली। जांच में वित्तीय अनियमितिता की पुष्टि होने और जिला पंचायती राज विभाग द्वारा मांगे गए जवाब का प्रधान ने नहीं दिया और न ही विभाग द्वारा कोई कार्रवाई की गई। शिकायतकर्ताओं ने पुन: मामले की शिकायत कमिश्नर से की। इसकी जांच एसडीएम सदर से कराई गई। एसडीएम ने सदर ने जांच आख्या जिला पंचायती राज विभाग को सौंप दी है। दोनों ही जांचों में पूर्व प्रधान द्वारा कुल 232130 रुपये का गबन की पुष्टि हुई। जिलाधिकारी ने तत्कालीन प्रधान और सचिव को इस गबन के लिए दोषी मानते हुए 15 दिन के भीतर लगे आरोपों पर जहाव तलब किया गया है। निर्धारित समय पर जवाब तलब नहीं होने पर भू-राजस्व की तरह वसूली के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed