फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   मिट्टी उठाने का विरोध करने पर पीटा

मिट्टी उठाने का विरोध करने पर पीटा

Thu, 22 Feb 2018 11:36 PM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
मिट्टी उठाने का विरोध करने पर पीटा
अमिलो। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के हुसैनाबाद मोड़ के पास बुधवार की रात घात लगाए हमलावरों ने लात, घूसा और तमंचे की मुठिया से पीटकर मजदूर को घायल कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और उसे सीएचसी मुबारकपुर में भर्ती कराई। गुरुवार को गांव के लोगों के साथ वह थाने पहुंचकर अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी।
विज्ञापन

घायल मजदूर मेराम (45) पुत्र मुखराज मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बड़ागांव गूजरपार गांव का निवासी है। मेराम ने बताया कि उसके बगल वाले गांव के कुछ लोग दूसरे के खेत से मिट्टी उठा रहे थे। जिसका उसने विरोध किया था। बुधवार की रात पौने नौ बजे मुबारकपुर कस्बा से हुसैनाबाद मोड़ पर पहुंचा कि घात लगाए तीन की संख्या में बदमाशों ने उस पर लात, घूसों और तमंचे की मुठिया से हमला कर उसे घायल कर दिया। राहगिरों ने डायल 100 कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुबारकपुर में भर्ती कराया। जहां इलाज के बाद डाक्टर ने उसे छोड़ दिया। गुरुवार को मेराम ने थाने में तहरीर दी। सीओ सदर मो. अकमल खां ने बताया कि तहरीर मिली है। रिपोर्ट नहीं दर्ज है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed