{"_id":"597ccd454f1c1ba7098b467f","slug":"171501351237-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर जला, सैकड़ों घरों की बिजली गुल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रांसफार्मर जला, सैकड़ों घरों की बिजली गुल
Updated Sat, 29 Jul 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सगड़ी। सगड़ी तहसील क्षेत्र के दाऊदपुर गांव में लगा 63 केबी का ट्रांसफार्मर गुरुवार को जल गया। दो दिन बीत जाने के बाद भी अब तक ट्रांसफार्मर नहीं बदलाया गया। ट्रांसफार्मर के जलने सैकड़ों घरो में अंधेरा पसरा है। वहीं लोग उमस भरी गर्मी में लोग रात करवट बदलकर बिताने को मजबूर है।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के दाऊदपुर गांव में लगा 63 केवी का ट्रांसफार्मर गुरुवार को जल गया। जिसके चलते पूरे गांव में अंधेरा फैला हुआ है, आटा चक्की से लेकर नलकूप बंद पड़े हैं। मोबाइल चार्ज करने के लिए लोग इधर-उधर भटक रहे हैं। गांव के रामधनी यादव, खरभान, प्रकाश, चंद्रभान, सुरेश, राजेंद्र आदि ने बताया कि बिजली न रहने से नलकूप आदि बंद पड़े हैं। जिससे खेतों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। वहीं गर्मी के कारण रात को लोग सो नहीं पा रहे हैं। हम लोग विभाग के अधिकारियों से शिकायत की गई। लेकिन दो दिन का समय बीत गया। लेकिन ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। लोगों ने कहा कि रविवार तक ट्रांसफार्मर नहीं लगा तो आंदोलन को बाध्य होंगे। वहीं एसडीओ वीरेंद्र सिंह ने ट्रांसफार्मर के लिए विभाग को पत्र लिखा गया है। जल्द ही ट्रांसफार्मर लग जाएगा।
रविवार को हो जाएगी आपूर्ति बहाल
मेजवां। फूलपुर स्थित विद्युत संप्रेषण में एक सप्ताह पूर्व जले दस और आठ एमबीए का ट्रांसफार्मर अधिकारियों के अथक प्रयास के बाद शनिवार को लगा दिया गया है। ट्रांसफार्मर को गर्म करने की प्रक्रिया शुरु हो गई है। रविवार की शाम तक आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
बता दें कि फूलपुर विद्युत संप्रेषण में लगा दस और आठ एमबीए का ट्रांसफार्मर एक सप्ताह पूर्व जल गया था। जिसके कारण ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गई थी। उधर ट्रांसफार्मर के जलने से बिजली गुल रहने से ग्रामीण इलाकों में हाहाकार मच गया था। इसी क्रम में विभाग के अधिकारी ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए हांफ रहे थे। शनिवार को काफी अथक प्रयास के बाद दस और आठ एमबीए का ट्रांसफार्मर लगा दिया गया और उसे चालू कर गर्म करने के लिए छोड़ दिया गया है। रविवार की शाम तक आपूर्ति बहाल हो जाएगी। अवर अभियंता चंदन यादव ने बताया कि बरिश के कारण जमीन दलदल हो गई थी। ट्रांसफार्मर को यथा स्थान स्थापित करने के लिए रास्ता बनाने में समय लग गया। शनिवार को ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है। रविवार तक विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
आग बुझाने का दिया प्रशक्षिण
लालगंज। क्षेत्र के खनियरा स्थित ब्रायो वर्ल्ड एकेडमी के परिसर में शनिवार को अग्निशमन विभाग ने शिविर लगाकर लोगों को आग बुझाने का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान शार्ट सर्किट तथा गैस से लगने वाली आग को बुझाकर बच्चों, शिक्षको को अग्नि शमन विभाग के अधिकारियों ने बुझाकर दिखाया। -