फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   उलेमा काउंसिल के जिलाध्यक्ष सहित पांच गिरफ्तार

उलेमा काउंसिल के जिलाध्यक्ष सहित पांच गिरफ्तार

Fri, 17 May 2019 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
उलेमा काउंसिल के जिलाध्यक्ष सहित पांच गिरफ्तार
आजमगढ़। मुहम्मदपुर बाजार में शुक्रवार की सुबह रंजिश में राष्ट्रीय उलेमा काउंसिल के जिलाध्यक्ष समेत दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। बीच बाजार हुई इस मारपीट में हड़कंप मच गया। सूचना मिलनेपर गंभीरपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। मामले में उलेमा नेता सहित पांच को गिरफ्तार किया गया है। जबकि अन्य फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपियों का चालान कर दिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

गिरफ्तार होने वालों में राष्ट्रीय उलेमा काउंसिल के जिलाध्यक्ष मुहम्मदपुर बाजार निवासी हाजी शकील अहमद, उनका बेटा हबीब और भतीजा फरहान है। वहीं दूसरी तरफ से मिर्जा इश्तियाक और उनका भतीजा उस्मान का नाम शामिल है। प्रभारी निरीक्षक गंभीरपुर अरविंद कुमार पांडेय के मुताबिक हाजी शकील अहमद और मिर्जा इश्तियाक के बीच पुरानी रंजिश और वर्चस्व की जंग चलती है। इसे लेकर पहले भी इनके बीच मारपीट हो चुकी है। एसओ ने बताया कि तीन दिन पूर्व दोनों पक्षों में विवाद हुआ लेकिन मामला शांत हो गया। उसी रंजिश के चलते 16 मई की रात को फिर से मारपीट हुई। मामला थाने तक पहुंचा तो दोनों पक्षों को बुलाया गया। इसी बीच शुक्रवार की अल सुबह पुन: दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। इस दौरान इनके समर्थक भी मौजूद रहे। मुहम्मदपुर बाजार में बीच सड़क पर मारपीट और हंगामा होने से बाजार में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और इन पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में एक पक्ष से हाजी शकील अहमद सहित 21 लोगों को नामजद और मिर्जा इश्तियाक के पक्ष के 20 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। फरार होने वालों की तलाश की जा रही। थानाध्यक्ष ने बताया कि इन लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed