{"_id":"5cdd9df6bdec220743638b12","slug":"161558027766-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लालगंज। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के चकिया भगवानपुर गांव के पास बुधवार की रात करीब पौने दस बजे अनियंत्रित दो बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो घायल हो गए। इन्हें मामूली चोटें आई हैं। घटना के समय मृत युवक निमंत्रण कर घर लौट रहा था।
विज्ञापन
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के चकिया भगवानपुर गांव निवासी मृत युवक हरि गोविंद यादव (32) पुत्र मेवालाल लालगंज बाजार स्थित एक प्राइवेट स्कूल की बस चलाता था। जबकि घायल देवगांव कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले रवि विश्वकर्मा (21) और दूसरा अजय विश्वकर्मा (18) को मामूली चोटें आई है। बुधवार की शाम को हरि गोविंद अपनी बाइक पर पड़ोसी के एक युवक को बैठाकर कहीं निमंत्रण करने गया था। रात करीब पौने दस बजे घर लौटते समय हरि गोविंद जैसे ही देवगांव कोतवाली के चकिया भगवानपुर गांव के पास पहुंचा सामने से रवि और अजय की बाइक आ रही थी। इनकी बाइक अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गई। इस दौरान हरि गोविंद को गंभीर चोट लगी। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज में भर्ती कराया गया। जहां परीक्षण कर डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। अन्य मामूली रुप से घायल युवकों को हिरासत में लेकर हरि गोविंद की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।