{"_id":"5cbf51e5bdec2213f22d43b8","slug":"161556042213-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरी शादी करने पहुंचा पति, पत्नी ने रूकवायी शादी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र के सरायमोहन गांव निवासी एक व्यक्ति ने पहली पत्नी के रहते हुए दूसरी शादी करने जा रहा था। मंगलवार की शाम वह बारात लेकर बिलरियागंज थान क्षेत्र के पटवध सरैया जा रहा था। इस बीच पहली पत्नी को जानकारी हो गई और वह पटवध सरैया लड़की के घर पहुंच कर शादी रूकवाने में जुट गई। सूचना पर पुलिस व पहली पत्नी के परिजन भी मौके पर पहुंच गये है।
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के फराशटोला मुहल्ला निवासीनी 22 वर्षीया सावित्री पुत्री झकड़ी पासवान की शादी पांच साल पूर्व बरदह थाना क्षेत्र के सरायमोहन गांव निवासी अशोक पासवान पुत्र स्व. फौजदार से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। जिससे आजीज आकर सावित्री एक साल से मायके में रह रही थी और दीवानी न्यायालय में पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मुकदमा भी लड़ रही थी। इस बीच पति अशोक ने अपनी दूसरी शादी बिलरियागंज थाना क्षेत्र के पटवध सरैया निवासी एक व्यक्ति के लड़की से तय कर लिया। मंगलवार को बारात सरायमोहन से पटवध सरैया के लिए निकल पड़ी। इस बीच इसकी जानकारी पहली पत्नी सावित्री को हो गई तो वह लड़की वाले के घर पहुंच कर सारी बात बताते हुए शादी रूकवाने का अनुरोध करने लगी। इस बीच बिलरियागंज थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। वहीं पहली पत्नी परिजनों के साथ पटवध सरैया में शादी रूकवाने के लिए जमी हुई थी। एसओ ने बताया कि बारात भी यहां आ चुकी है और पंचायत की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।