फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   ससुराल से घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

ससुराल से घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

Tue, 23 Apr 2019 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
ससुराल से घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
बलरामपुर। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में ससुराल से घर लौट रहे युवक की जहां मौत हो गई तो वहीं दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कंधरापुर थाना क्षेत्र के बर्जी गांव निवासी 35 वर्षीय हरेंद्र पुत्र रामअवध सोमवार को किसी काम से ससुराल गया हुआ था। देर शाम वह बाइक से वापस घर लौट रहा था। अभी वह सठियांव बाजार के पास ही पहुंचा था कि एक अन्य बाइक से उसकी टक्कर हो गई। इस हादसे में हरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। मृतक तीन पुत्रों का पिता था। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं दूसरी घटना मंगलवार की सुबह 11 बजे रानी की सराय थाना क्षेत्र के सैयदवारा गांव के पास हुई। बाइक सवार को बचाने के चक्कर में एक चार पहिया सवार अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में कार सवार 22 वर्षीय शहजाद पुत्र समशुल निवासी छतवारा थाना सिधारी घायल हो गया। वहीं सैयदवारा में ही हुए दूसरे हादसे में कार की चपेट में आकर बाइक सवार 50 वर्षीय विपिन पुत्र स्व. कमला निवासी अमौड़ा थाना रानी की सराय घायल हो गया। दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed