{"_id":"5c51e937bdec22653c2d159b","slug":"161548871991-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की कार के साथ एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी की कार के साथ एक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। सिधारी थाने की पुलिस मंगलवार की रात मुसेपुर मुहल्ले में वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की होंडा सिटी कार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर ली। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह कार को मेहनाजपुर थाने के सकिया बकिया गांव निवासी मनोज सिंह से खरीदा था। पुलिस गिरफ्तार चोर का चालान कर दी। साथ ही फरार मनोज सिंह की तलाश में छापेमारी कर रही है।
एसपी सिटी कमलेश बहादुर के मुताबिक आरोपी सर्वेश यादव पुत्र रामकरन तहबरपुर थाने के ओहनी गांव का निवासी है, जबकि इसको गाड़ी बेचने वाला मनोज सिंह मेहनाजपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। बताया कि सिधारी थाने के चौकी प्रभारी मूसेपुर ओम सिंह और दिग्विजय नाथ तिवारी मंगलवार की रात मुसेपुर मुहल्ले में वाहन चेकिंग कर रहे थे, तभी रेलवे क्रासिंग की तरफ से एक होंडा सिटी कार आते हुए दिखाई दी। संदेह होने पर पुलिस कार रोकने का इशारा की तो आरोपी गाड़ी घुमाकर भागने का प्रयास किया, लेकिन उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम सर्वेश यादव बताया। उसके मुताबिक वह यह कार मनोज सिंह से खरीदा है। एसपीसिटी ने बताया कि चौंकाने वाली बात यह है कि सर्वेश के पास से जो कार बरामद हुई है। उसके नाम का कागजात है। जबकि यह गाड़ी मूलरुप से मथुरा जिले की रहने वाली सीमा जैन के नाम पर रजिस्टर्ड है। एसपीसिटी ने बताया कि गिरफ्तार सर्वेश का चालान कर दिया गया। जबकि फरार मनोज सिंह की तलाश की जा रही। बता दें कि मनोज सिंह दिल्ली, नोएडा, हरियाणा आदि शहरों से लग्जरी गाडिय़ां अपने गुर्गों से चोरी करवाता है। यहां लाकर फर्जी तरीके से गाड़ी का पेपर तैयार कर उसे क्षेत्र के लोगों को बेचने का काम करता है। इससे पूर्व भी मनोज के कब्जे से चोरी की कई गाड़िया बरामद हो चुकी हैं। जबकि मनोज सिंह नहीं गिरफ्तार हो सका। उसकी काफी दिनों से तलाश है।