{"_id":"5c475cf1bdec22737a366fe8","slug":"161548180721-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारात जाने से पहले पहुंची प्रेमिका, रोकवाई शादी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठेकमा। बरदह थाना क्षेत्र के भुलनडीह गांव से मंगलवार को युवक की बारात मंगलवार को सरायमीर क्षेत्र में जाने वाली थी। युवक की प्रेमिका ने अपने घर वालों के साथ थाने पहुंचकर पुलिस से शादी रोकवाने की मांग की। उसने लड़के पर धोखाधड़ी, बलात्कार का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस के गांव पहुंचने पर युवक भाग निकला। इसपर पुलिस युवक के पिता सहित अन्य को थाने लेकर चली आई। जहां युवक और युवती पक्ष के लोगों के बीच पंचायत चल रही है। देर शाम तक कोई हल नहीं निकल सका था। बरदह थाने के भूलनडीह गांव निवासी अजय यादव पुत्र भुल्लर यादव का प्रेम प्रसंग जौनपुर जिले के सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के बहाउद्दीनपुर गांव की एक लड़की के साथ चल रहा था। लड़की का आरोप है कि शादी करने का झांसा देकर अजय ने कई बार उसका शारीरिक उत्पीड़न किया और कई बार उसका गर्भपात भी करवाया। युवक उसके पढ़ने सहित अन्य खर्च भी उठाता था। मंगलवार को अजय अपनी शादी के लिए सरायमीर क्षेत्र में बारात लेकर जाने की तैयारी कर रहा था कि इसकी भनक उसकी प्रेमिका को लग गई और वह अपने घर वालों सहित गांव के अन्य लोगों को लेकर बरदह थाने पहुंचकर पुलिस को सारी बात बताई। साथ ही अजय संग खिंचवाई गई कई तस्वीर आदि को दिखाते हुए शादी रोकने की मांग करने लगी। प्रेमिका और उसके घर वालों की मांग पर पुलिस सच जानने के लिए अजय के गांव भूलनडीह पहुंची। पुलिस आने की भनक मिलते ही अजय फरार हो गया। ऐसे में पुलिस शादी रोकवाते हुए अजय के पिता आदि को लेकर थाने चली आई। प्रभारी निरीक्षक बरदह राजकुमार सिंह ने बताया कि शादी रोकवा दी गई है। दोनों पक्ष आपस में बातचीत कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।