फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   डंडे से युवक के सिर पर प्रहार कर हत्या

डंडे से युवक के सिर पर प्रहार कर हत्या

Mon, 27 Aug 2018 11:40 PM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
डंडे से युवक के सिर पर प्रहार कर हत्या
सगड़ी। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बनकट बाजार में देसी शराब की दुकान के पीछे डंडे से सिर पर प्रहार कर एक युवक की हत्या कर दी गई। रविवार की शाम उसे घर से साढ़ू बुलाकर ले गया था और सोमवार की सुबह उसक ी लाश मिली। आधार कार्ड के जरिए उसकी पहचान हुई। मौके से हत्या मेें प्रयुक्त डंडा बरामद हुआ। युवक के बड़े भाई की तहरीर पर पुलिस ने उसके साढ़ू सहित अन्य के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी की तलाश की जा रही है। हत्या के कारण का फिलहाल पता नहीं चला है। शहर कोतवाली क्षेत्र के आसिफगंज मुहल्ला निवासी रियाज अहमद (30) पुत्र स्व. इलियास दो भाइयों में छोटा था। उसके मां की भी मौत हो गई है। वह अपने भाई से अलग रह रहा था। रियाज की करीब एक वर्ष पूर्व शादी हुई थी। लेकिन किसी बात पर पत्नी से विवाद होने पर वह उसे छोड़कर चली गई। जल्द ही वह दूसरी शादी करने वाला था। रियाज के बड़े भाई फैय्याज के मुताबिक रियाज का साढ़ू लियाकत उसके मुहल्ले का रहने वाला है। रविवार की शाम को लियाकत उसके घर आया और अपने साथ रियाज को लेकर कहीं चला गया। सोमवार की सुबह रियाज की लाश मुबारकपुर थाने के बनकट बाजार में देसी शराब के ठेके के पीछे पड़ी हुई थी। उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। बगल में खून से सनी लकड़ी की एक बेंत पड़ी थी। अनुमान लगाया जा रहा कि इसी से रियाज के सिर पर प्रहार कर उसकी हत्या की गई है। सीओसिटी अजय कुमार यादव ने बताया कि रियाज के बड़े भाई फैय्याज की तहरीर के आधार पर उसके साढ़ू लियाकत सहित अन्य के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना के बाद से ही लियाकत घर छोड़कर फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed