फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   हैंडपंप से पानी लेने के विवाद में मारपीट, छह घायल

हैंडपंप से पानी लेने के विवाद में मारपीट, छह घायल

Sat, 03 Mar 2018 11:28 PM IST
Updated Sat, 03 Mar 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
हैंडपंप से पानी लेने के विवाद में मारपीट, छह घायल
जहानागंज। थाना क्षेत्र के खालसा गांव में गुरुवार की रात हैंडपंप से पानी लेने के विवाद में दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हुई। पुलिस की मौजूदगी में मनबढ़ों ने पीटकर ग्राम प्रधान सहित छह लोगों को घायल कर दिया। सभी का स्थानीय सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

घायलों में ग्राम प्रधान करीम (32) उसके पिता कलामुद्दीन (65), मां समीरुद्दीन (62), भाई नईम (26), बहन हरीशुसीन (25), वरीशूसीन (20) का नाम शामिल है। यह लोग जहानागंज थाना क्षेत्र के खालसा गांव के निवासी हैं। प्रधान करीम के घर के बगल में प्राइमरी स्कूल स्थित है। स्कूल के हैंडपंप से पानी लेने के लिए गुरुवार की रात करीब नौ बजे करीम की बहन पहुंची। जहां गांव के एक युवक हैंडपंप पर हाथ धो रहा था। इस दौरान युवक और करीम की बहन के बीच कहासुनी होने लगी। उधर करीम के घर जहानागंज थाने के दो सिपाही होलिका दहन का समय पूछने पहुंचे थे। विवाद होने पर सिपाही भी पहुंच गए। गांव के मनबढ़ सिपाहियों की मौजूदगी में इन सभी को मारपीटकर घायल कर दिया। सीओ सदर मो. अकमल खां ने बताया कि घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed