{"_id":"59948c4a4f1c1b220b8b45d7","slug":"161502907466-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश भेजने के नाम पर 31 लोगों से 15.35 लाख की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विदेश भेजने के नाम पर 31 लोगों से 15.35 लाख की ठगी
Updated Wed, 16 Aug 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। सरायमीर और पवई थाने में मंगलवार को फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के हशनौराकला और पलिया गांव के दो लोगों ने विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने में वालों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें तीन लोगों को आरोपित किया है।
रामू कुमार पुत्र कल्पनाथ फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के हशनौराकला गांव का निवासी है। सरायमीर थाने में उसने देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कोटा बुजुर्ग गांव निवासी आलमगीर और उसके बेटे परवेज के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है। पीड़ित का आरोप है कि आलमगीर और उसके बेटे ने क्षेत्र के 17 लोगों को विदेश में नौकरी का वीजा देने के नाम पर अलग-अलग तिथियों में आठ लाख रुपये लिया। रुपये सरायमीर कस्बे में स्थित बैंक आफ बड़ौदा के शाखा से इनके खाते में ट्रांसफर किया गया। रकम लेने के बाद भी यह लोग विदेश नहीं जा सके तो आलमगीर से रुपये मांगा तो उन्होंने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। वहीं एक अन्य घटना में फूलपुर कोतवाली के पलिया गांव के निवासी गिरजा प्रसाद चौहान ने पवई थाने के जल्दीपुर गांव निवासी जयसिंह चौहान को आरोपित किया है। गिरजा का आरोप है कि विदेश भेजने के नाम पर जयसिंह ने क्षेत्र के 14 लोगों से 7.35 लाख रुपये लिया लेकिन किसी को भी विदेश नहीं भेज सका। अब रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। सीओ फूलपुर संतोष सिंह ने बताया कि पीड़ितों की तहरीर के आधार पर दोनों थानों में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।