{"_id":"59480faa4f1c1bf87e8b45f9","slug":"161497894826-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से नगदी सहित ढाई लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर से नगदी सहित ढाई लाख की चोरी
Updated Mon, 19 Jun 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेंहनगर/पल्हना (आजमगढ़)। मेंहनगर थाना क्षेत्र के पवनी कला गांव निवासी एक व्यक्ति के मकान में रविवार की रात छत के रास्ते घुसे चोर तीन बक्सा उठा ले गए। इन बक्सों में तीन हजार रुपये नगदी सहित करीब ढाई लाख रुपये के आभूषण और कीमती साड़ियां थीं। सोमवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम डाग स्क्वाड के साथ पहुंची, जिसकी मदद से घर से करीब तीन सौ मीटर दूर खेत से तीन साड़ी और टूटे हाल में तीनों बक्से बरामद हुए। पुलिस अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी है।
मेंहनगर थाना क्षेत्र के पवनी कला गांव निवासी संजय सिंह अपनी पत्नी के साथ घर पर रहते हैं। जबकि उनका भाई अजय सिंह परिवार सहित कहीं बाहर रहते हैं। रविवार की रात संजय अपनी पत्नी के साथ बरामदे में सोए हुए थे। रात को सुनसान माहौल पाकर चोर छत के रास्ते मकान में दाखिल हुए और कमरे का ताला तोड़कर तीन बक्सा उठा ले गए। इसमें तीन हजार रुपये नगद, दो दर्जन से अधिक कीमती साड़ियां और आभूषण रखे हुए थे, उसे चुरा ले गए। चोरी गए सामानों की कीमत ढाई लाख रुपये आंकी जा रही है। सोमवार की सुबह संजय की पत्नी मकान में गई तो कमरे का टूटा हुआ ताला देखकर दंग रह गई और शोर मचाने लगी। उसकी आवाज सुनकर लोग पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस मौके पर डाग स्क्वाड को बुलाया गया। खोजी कुत्ता सूंघते-सूंघते घर से करीब तीन सौ मीटर दूर खेत में गया। वहां टूटे हाल में तीनों बक्से और तीन साड़ियां बरामद हुई। घटना के संबंध में संजय सिंह ने तहरीर दी। पुलिस अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी हुई है। सीओ लालगंज एसपी तोमर ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया। मामले की जांच एसओ मेंहनगर चंद्र भास्कर द्विवेदी कर रहे हैं।