{"_id":"5941791a4f1c1bb34c8b4579","slug":"161497463066-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले में फेंकी मिली अद्र्धनग्न महिला की लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाले में फेंकी मिली अद्र्धनग्न महिला की लाश
Updated Wed, 14 Jun 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अतरौलिया(आजमगढ़)। क्षेत्र के सघनपट्टी गांव के पश्चिम स्थित नाले में बुधवार की सुबह महिला की अर्धनग्न अवस्था में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। शव को देखने से ऐसा लग रहा था जैसे बलात्कार के बाद उसकी हत्या कर लाश यहां फेंकी गई है। महिला का चेहरा झुलसा था जिससे आशंका जताई जा रही है कि उसके ऊपर तेजाब फेंका गया होगा ताकि उसकी पहचान न हो सके। गांव वालों की सूचना पर पुलिस पहुंची। लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस शव की पहचान करने में जुटी है। सघनपट्टी गांव के पश्चिम सिवान में नाला स्थित है। नाले के भीटें पर कुश उगे हैं। भय के चलते ज्यादातर लोग उस तरफ जाने से कतराते हैं। बुधवार की सुबह गांव का एक व्यक्ति नाले की तरफ शौच के लिए गया तो उसकी नजर नाले में पड़ी अर्थनग्न महिला की लाश पर पड़ी। शव देखने के बाद ग्रामीण भागकर गांव में पहुंचा और लोगों को जानकारी दी। कुछ ही देर में मौके पर गांव वालों की भीड़ जुट गई। प्रत्यक्ष दर्शियों की मानें तो महिला की उम्र करीब 24 से 26 के बीच होगी। वह शादीशुदा थी। पीले रंग का सलवार और काले रंग की समीज पहने हुए थी। शव की दशा देखने के बाद लोग अंदाजा लगा रहे कि आरोपी उससे बलात्कार करने के बाद हत्या कर लाश यहां लाकर फेंक दिए होंगे। महिला के चेहरे का रंग काला पड़ गया था। चेहरा पहचान में नहीं आ रहा था। मानों तेजाब या अन्य कोई पदार्थ डालकर जलाया गया हो। ग्रामीणों की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अतरौलिया उमेश कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे। पुलिस लाश को नाले से बाहर निकालकर पहले शिनाख्त कराने का प्रयास की। कोई सफलता न मिलने पर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। एसपी अजय कुमार साहनी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण की जानकारी हो सकेगी। शव की पहचान कराने के प्रयास में अतरौलिया थाने की पुलिस जुटी हुई है।