फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   मां-बेटे को कुचलते हुए पेड़ से टकराई बोलेरो

मां-बेटे को कुचलते हुए पेड़ से टकराई बोलेरो

Fri, 21 Jun 2019 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 11:25 PM IST
विज्ञापन
मां-बेटे को कुचलते हुए पेड़ से टकराई बोलेरो
फलालगंज/पल्हना। तरवां-लालगंज मुख्य मार्ग स्थित देवगांव कोतवाली क्षेत्र के सरायखूरशू गांव में शुक्रवार को घर के बाहर पेड़ की छांव में बैठकर बात कर रहे मां बेटे को बोलेरो ने कुचल दिया। उन्हें कुचलते हुए बोलेरो पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में मां बेटा दोनों की मौत हो गई। जबकि चालक को मामूली चोटें आई हैं। वह पुलिस हिरासत में है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर सड़क जाम कर दिया। कोतवाल देवगांव के आश्वासन पर करीब आधा घंटा बाद जाम खत्म हुआ।
विज्ञापन

देवगांव कोतवाली क्षेत्र के सरायखूरशू गांव के निवासी मृत अरुण कन्नौजिया (45) पुत्र स्व. मनकू और उसकी मां प्यारी देवी (73) शुक्रवार को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे पेड़ की छांव में बैठे हुए थे। दो भाइयों में बड़ा अरुण करीब एक महीने पहले मुंबई से घर आया हुआ था। मां और बेटा अक्सर पेड़ की छांव में बैठकर बात करते थे। शुक्रवार को भी वहीं बैठकर बात रहे थे। परिवार के अन्य सदस्य अपने-अपने काम में व्यस्त रहे। तभी पल्हना बाजार की ओर से तेज गति से आ रही बोलेरो अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा में सड़क से करीब साढ़े तीन मीटर पटरी की तरफ जाकर मां-बेटे को कुचलते हुए पेड़ से टकरा गई। लोगों ने चालक को पकड़ लिया। घायलों को तत्काल सीएचसी लालगंज ले गए। इस दौरान अरुण की रास्ते में मौत हो गई। जबकि मां ने वाराणसी ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना से आक्रोशित लोगों ने मौके पर सड़क जाम कर दिया और कार्रवाई की मांग करने लगे। करीब आधा घंटा बाद कोतवाल देवगांव सुनील चंद तिवारी मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम को समाप्त कराया। हादसे में मां-बेटे की मौत से परिवार में जहां कोहराम मचा है। व
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed