{"_id":"5cfd4f54bdec2207402ecb31","slug":"15601047806-azamgarh-news53","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की तीन बाइक के साथ दो चोर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चोरी की तीन बाइक के साथ दो चोर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। दीदारगंज थाना क्षेत्र के महुआरा गांव के पास से पुलिस ने शनिवार की रात चोरी की तीन बाइक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस बरामद हुई बाइक के असली मालिक की पहचान कर रही है। वहीं गिरफ्तार आरोपियों से हुई पूछताछ के दौरान गिरोह के अन्य सदस्यों के नाम और पते की जानकारी हुई है, जिनकी तलाश सरगर्मी से की जा रही है।
एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक गिरफ्तार चोरों में अजय चौहान पुत्र मिश्रीलाल दीदारगंज थाने के सलाहुद्दीनपुर गांव का निवासी, मनोज चौहान पुत्र मिठाई जौनपुर जिले के शाहगंज थाने के आखापट्टी गांव का निवासी है। एसपी ग्रामीण के मुताबिक दीदारगंज थाने पर तैनात दरोगा राजेश कुमार मौर्य शनिवार की देर शाम क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान जैसे ही वह महुआरा गांव के पास पहुंचे कि वहां अजय चौहान संदिग्ध परिस्थितियों में बाइक लेकर खड़ा दिखा। शक होने पर पुलिस उसे हिरासत में लेकर गाड़ी का पेपर मांगी तो वह कुछ नहीं दिखा सका। पूछताछ के दौरान पता चला कि बाइक चोरी की है। पुलिस अजय को बाइक के साथ हिरासत में लेकर थाने चली गई। उसकी निशानदेही पर दोस्त मनोज चौहान के घर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया गया। मनोज के यहां बेचने के लिए छिपाकर रखी गई दो अन्य बाइक बरामद हुई। एसपी ने बताया कि तीनों बाइक को कब्जे में लेकर उनके मालिकों की तलाश की जा रही। दोनों चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर चालान कर दिया गया। एसपी के मुताबिक इनके गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों के नाम और पते की जानकारी हुई है। उनकी तलाश की जा रही।