{"_id":"5cfaa976bdec22077268b8ac","slug":"1559931248141-65-azamgarh-news113","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली ठेकादार से दिनदहाड़े 1.65 लाख की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बिजली ठेकादार से दिनदहाड़े 1.65 लाख की लूट
विज्ञापन
अतरौलिया। एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने अतरौलिया क्षेत्र के भोराजपुर गांव के पास शुक्रवार की दोपहर बिजली विभाग के ठेकेदार की कनपटी पर पिस्टल सटाकर 1.65 लाख रुपये लूट लिए। दोनों बदमाश मुंह बांधे हुए थे। ठेकेदार उपभोक्ताओं के बिल की रकम उपकेंद्र में जमा करने जा रहा था। बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने जगह-जगह घेरेबंदी की, पर कोई सफलता नहीं मिली ।
अतरौलिया थाना क्षेत्र के जमीन दसांव गांव निवासी सुनील कुमार सिंह पुत्र रामसिंह विद्युत विभाग के सचल विद्युत बिल भुगतान वाहन से घूमकर बिजली बिलों की वसूली करता है। बीते 21 मई के बाद से उपभोक्ताओं से वसूली गई बिल की रकम 1.65 लाख रुपये लेकर सुनील शुक्रवार की दोपहर सचल विद्युत बिल भुगतान बैन से रकम जमा करने जा रहे थे। वैन अतरौलिया थाना क्षेत्र के जमीन दसांव गांव के पास पहुंची कि पीछे से एक बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने गाड़ी को ओवरटेक कर रुकने का इशारा किया। सुनील ने सोचा कोई बकाया जमा करने के लिए गाड़ी को रोक रहा है। सुनील के वैन रोकते ही बदमाशों ने उसकी कनपटी पर तमंचा सटा दिया व 1.65 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही एसओ अतरौलिया और सीओ बूढ़नपुर मौके पर पहुंच गए। सीओ बूढ़नपुर रामजन्म ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही। अब तक की जांच में घटना संदिग्ध लग रही है। अभी रिपोर्ट नहीं दर्ज है। सुनील ने इतने दिनों तक बिल जमा क्यों नहीं किया इसकी भी जांच की जा रही है। उधर, विद्युत विभाग के एसडीओ विनोद यादव ने बताया कि उपभोक्ताओं से वसूले गए बिलों की रकम तीन दिन के भीतर जमा करना होता है। सुनील ने इतने दिनों का भुगतान क्यों नहीं जमा किया इसकी जांच की जा रही है।