{"_id":"5ce58b9cbdec220715068dbf","slug":"155854740719-azamgarh-news138","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक पर बैठते समय चली गोली, बदमाश घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बाइक पर बैठते समय चली गोली, बदमाश घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहरौला। बैंक मित्र के कनपटी पर तमंचा सटाकर उसके बाइक की डिक्की से 30 हजार रुपये लूटकर भाग रहे बदमाश के तमंचे से गोली चल गई। गोली बाइक के बीच में बैठे बदमाश की पीठ में जा लगी जिससे वह घायल हो गया। हालांकि उसके दोनों साथी उसे लेकर फरार होने में कामयाब रहे। घटना की सूचना मिलने पर अहरौला थाने की पुलिस पहुंची। सड़क पर गिरे बदमाश के खून के निशान के आधार पर उनकी तलाश में जुटी है।
अंबेडकर नगर जिले के जैतपुर थाने के विसुनपुर मद्देपुर गांव निवासी शिवशंकर पाठक पुत्र रामसुमेर युबीआई अहरौला के बैंक मित्र है। उसने बुधवार की दोपहर यूबीआई अहरौला से 30 हजार रुपये निकाले। अपनी भतीजी पूजा को बाइक पर बैठाकर घर के लिए चल दिया। रुपये बाइक की डिग्गी में रखा था। शिवशंकर जैसे ही अहरौला थाने के हांसापुर गांव के पास पहुंचा वहां पहले से ही एक बाइक पर सवार तीन बदमाश मुंह बांधे खड़े थे और शिवशंकर की बाइक को रोकवा लिया। बदमाशों में से एक बाइक से नीचे उतरा और शिवशंकर के कनपटी पर तमंचा सटाकर बाइक की डिग्गी तोड़कर उसमें रखा 30 हजार रुपये निकाल लिया। इस दौरान दो बदमाश बाइक पर बैठे हुए थे। रुपये लेकर तीसरा बदमाश बाइक पर जैसे ही बैठने लगा उसके हाथ में मौजूद तमंचे से गोली चल गई और बीच में बैठे साथी की पीठ में घुस गई। इस दौरान साथी घायल हो गया। घटना के बाद बदमाश बाइक पर बैठकर फरार हो गए। उनके जाने के बाद शिवशंकर ने पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में अहरौला थाने की पुलिस पहुंच गई। सड़क पर गिरे बदमाश के खून के आधार पर उनकी तलाश में जुटी हुई है। एसपी त्रिवेणी सिंह ने बताया कि बदमाशों की पहचान की जा रही है। इसके लिए आसपास के अस्पताल भी देखे जा रहे हैं।