{"_id":"5c378c07bdec22732b2c3feb","slug":"151547144199-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घायल युवक की मौत, शोर हत्या का","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबारी। दीदारगंज थाना क्षेत्र के बेला गांव निवासी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में बुधवार की रात मौत हो गई। घटना के संबंध में गांव के कुछ लोगों ने हत्या करने की सूचना उच्चाधिकारियों को दी तो कइयों ने फांसी लगाकर मरने की जानकारी दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची, लेकिन उससे पहले ही परिवार के लोगों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घर वालों के मुताबिक डेढ़ माह पूर्व वह मुंबई में ट्रेन से टक्कर लगने से घायल हो गया था। तभी से परिवार के लोग घर पर रहकर इलाज करा रहे थे। संकठा प्रसाद मिश्रा (40) पुत्र स्व. अनिल दीदारगंज थाना क्षेत्र के बेला गांव का निवासी था। तीन भाईयों में दूसरे नंबर का संकठा तीन बेटियों का पिता था। उसका बड़ा बाई विकलांग हैं। जबकि छोटा भाई मुंबई में रहकर किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। संकठा भी मुंबई ही रहता था। बताया जाता है कि करीब डेढ़ माह पूर्व मुंबई से घर आते समय संकठा रास्ते में किसी स्टेशन पर गिरकर घायल हो गया था। उसके सिर में गंभीर चोटें आई थी। तभी से परिवार के लोग संकठा को घर लाकर उसका इलाज करा रहे थे। आर्थिक तंगी की वजह से इलाज ठीक तरह से नहीं हो पा रहा था। बुधवार की रात को संकठा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसकी मौत के बाद गांव के कुछ लोग हत्या की अफवाह उड़ाते हुए उच्चाधिकारियों को सूचना दी। जबकि कुछ लोगों ने फांसी लगाकर मौत बताया। घटना की सूचना मिलने पर एसओ दीदारगंज संजय सिंह मौके पर पहुंचे। उससे पहले ही परिवार के लोगों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। एसओ दीदारगंज संजय सिंह ने बताया कि सिर में गंभीर चोट लगने से वह घायल हो गया था। बुधवार की रात उसकी घर पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।